सपा ने बीजेपी की सीट पर मारा हाथ, जैदपुर से गौरव को मिली जीत

By भाषा | Published: October 24, 2019 04:22 PM2019-10-24T16:22:07+5:302019-10-24T16:22:07+5:30

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गये हैं। इन 11 सीटों में पहले चुनाव में 8 सीटें सत्तारूढ़ बीजेपी के पास थी।

SP gaurav kumar wins zaidpur assembly bypoll ddefeated BJP's candidate Amrish | सपा ने बीजेपी की सीट पर मारा हाथ, जैदपुर से गौरव को मिली जीत

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsजैदपुर सीट बीजेपी विधायक उपेन्द्र रावत के बाराबंकी से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुयी थी।समाजवादी पार्टी के गौरव को कुल  78,172 वोट मिले, जबकि बीजेपी के अम्बरीश ने 74,007 वोट हासिल किये।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के लिये होने वाले उपचुनाव के नतीजे निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहे हैं। कुछ जगहों पर कांटे की लड़ाई है तो कहीं अच्छा खासा अंतर बना हुआ है। जैदपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उपचुनाव परिणाम में सपा के गौरव कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अम्बरीश को 4165 मतों से पराजित किया।

बीजेपी से छीनी जैदपुर सीट
गौरव को कुल  78,172 वोट मिले, जबकि अम्बरीश ने 74,007 वोट हासिल किये। कांग्रेस के तनुज पुनिया 43,983 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सपा ने यह सीट भाजपा से छीनी है। यह सीट भाजपा विधायक उपेन्द्र रावत के बाराबंकी से सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। जैदपुर क्षेत्र सपा के छत्रप बेनी प्रसाद वर्मा का गढ़ रहा है।

ऐसे ही समाजवादी पार्टी और सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान के प्रतिष्ठा का सवाल कही जाने वाली रामपुर सीट पर आजम की पत्नी तजीन फातिमा सुबह से ही निर्णायक बढ़त बनाये हुये हैं। तजीन फातिमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भारत भूषण पर 21,315 मतों की लगभग निर्णायक बढ़त ले ली है। 

आजम खान के दबदबे वाली रामपुर की सीट पर भाजपा के साथ-साथ सपा की भी प्रतिष्ठा का सवाल है। आजम के खिलाफ भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए सपा ने एक अभियान चलाया था। जिस तरीके से एक  के बाद एक उन पर मुकदमें दर्ज हुए और पूछताछ हुई उससे बाद से माना जा रहा था कि चुनाव परिणाम ही यह बताएंगे की जनता को उनपर विश्वास है या नहीं। आजम ने हर रैली में भी लोगों से भावुक अपील की थी, कई रैलियों में तो उनकी आंखों से आंसू भी निकल गए थे।

Web Title: SP gaurav kumar wins zaidpur assembly bypoll ddefeated BJP's candidate Amrish

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे