वाराणसी से सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद ने बताया खुद को राम का वंशज, कहा- 'अब दे जवाब बीजेपी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 20, 2022 09:47 PM2022-02-20T21:47:27+5:302022-02-20T21:55:50+5:30

सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद डब्ल्यू  ने कहा कि इस मुल्क में कोई भी हिंदू या मुसलमान बाद में है, सबसे पहले हम सब हिंदुस्तानी हैं। ये मुल्क उतना ही हमारा है जितना की किसी और का है। ये बात कोई भूले नहीं। इस मिट्टी पर हमारा भी उतना ही हक है जितना की औरों का है।

SP candidate from Varanasi Ashfaq Ahmed W told himself descendant of Ram, said- 'BJP should answer now' | वाराणसी से सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद ने बताया खुद को राम का वंशज, कहा- 'अब दे जवाब बीजेपी'

वाराणसी से सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद ने बताया खुद को राम का वंशज, कहा- 'अब दे जवाब बीजेपी'

Highlightsसपा प्रत्याशी अशफाक अहमद ने खुद को भगवान राम का वंशज बताया हैइस मुल्क में कोई हिंदी या मुसलमान बाद में होता है, सबसे पहले हम सब हिंदुस्तानी हैंअशफाक अहमद ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि ये चुनाव आते ही हिन्दू -मुसलमान करने लगते हैं

वाराणसी: यूपी के चुनावी सियासत में भगवान राम सबसे डॉट टॉपिक बने हुए हैं। वैसे तो बीजेपी भगवान पर अपने एकाधिकार का दावा करती रहती है लेकिन अब समाजवादी पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे एक अल्पसंख्यक प्रत्याशी ने खुद को भगवान राम का वंशज बता कर भाजपा के इस सबसे मुफीद एजेंडे में सेंधमारी कर दी है।

वाराणसी में शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से सपा की साइकिल पर सवार होने चुनाव फतह पर निकले अशफाक अहमद डब्ल्यू ने भगवान राम के खानदान से अपनी जड़ों को जुड़ा हुआ बताया है।

सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद डब्ल्यू  ने कहा, "इस मुल्क में कोई हिंदी या मुसलमान बाद में होता है, सबसे पहले हम सब हिंदुस्तानी हैं। ये मुल्क उतना ही हमारा है जितना की किसी और का है। ये बात कोई भूले नहीं। इस मिट्टी पर हमारा भी उतना ही हक है जितना औरों का है। ये गंगा का पानी, ये बनारसी आबोहवा में हमारी भी परवरिश हुई है, जितनी की किसी और की हुई है।"

बीजेपी पर हमलावर हुए अशफाक अहमद डब्ल्यू ने कहा कि ये तो चुनाव आते ही जय श्रीराम का नारा लगाते रहते हैं। ये फसादी लोग हैं, बरसों से ये हिन्दू -मुस्लिम के नाम पर वोट मांगने की राजनीति करते रहे हैं।

सपा प्रत्याशी ने कहा जनता की लहर में भाजपा साफ है, जनता सपा की तरफ है। लोगों का मत बीजेपी के खिलाफ हैं। शहर उत्तरी विधानसभा से वर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र जायसवाल पर टिप्पणी करते हुए अशफाक अहमद डब्ल्यू ने कहा वो इस बात को भूल जाएं कि यह बीजेपी का गढ़ है।

सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद ने आगे कहा कि कोई किसी का गढ़ नहीं होता है, असल गढ़ को जनता का होता है। आप जनता का वेट लेकर उन्हें मूर्ख बनाएंगे कोई काम नहीं करेंगे तो आप बड़े वाले बुद्धिमान न बने, जनता भी आपको बेवकूफ बना देगी।

अशफाक अहमद डब्ल्यू ने कहा, "जनता बीजेपी से के झूठ से ऊब चुकी है। त्रस्त हो चुकी है इसके शासन से। ये तो इलेक्शन आते ही भगवान राम की माला जपने लगते हैं। उसके बाद 5 साल तक भगवान राम का इनकी पार्टी में कोई नामलेवा नहीं होता है। चुनाव में इनका सबसे प्रधान काम है कि बस घूम-घूम कर हिन्दू -मुसलमान करें।"

सपा प्रत्याशी ने कहा, "मैं भी मुस्लिम हूं। मगर उससे पहले मैं एक हिंदुस्तानी हूं। हम भी कहते हैं जय श्रीराम। श्रीराम ही हमारे भी वंशज हैं। अब आयें वो मैदान में, क्या है उनके पास, सिवाय जनता को मूर्ख बनाने के। लेकिन जनता बेहद समझदार है। इस बार केवल बनारस से ही नहीं बल्कि पूरे यूपी से बीजेपी का सूपड़ा साफ है।" 

Web Title: SP candidate from Varanasi Ashfaq Ahmed W told himself descendant of Ram, said- 'BJP should answer now'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे