"सोनिया जी आप तानाशाह नहीं हैं, यहां की रानी नहीं हैं..." निशिकांत दुबे ने साल 2012 के सदन की घटना को याद करते हुए कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 15:25 IST2023-09-20T15:10:51+5:302023-09-20T15:25:48+5:30

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महिला आरक्षण विधेयक पर हो रही बहस में हिस्सा लेते हुए सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी पर बेहद तीखा हमला बोला।

"Sonia ji, you are not a dictator, you are not the queen here..." Nishikant Dubey said while remembering the 2012 Sadan incident | "सोनिया जी आप तानाशाह नहीं हैं, यहां की रानी नहीं हैं..." निशिकांत दुबे ने साल 2012 के सदन की घटना को याद करते हुए कहा

फाइल फोटो

Highlightsभाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में सोनिया गांधी और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला सांसद दुबे ने 2012 में लोकसभा में पेश हुए एससी/एसटी आरक्षण विधेयक के वक्त हुई घटना का जिक्र कियाउन्होंने आरोप लगाया कि उस वक्त सोनिया गांधी ने बिल का विरोध कर रहे सपा सांसद का कॉलर पकड़ा था

नई दिल्ली: झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने महिला आरक्षण विधेयक पर हो रही बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस पार्टी पर बेहद तीखा हमला बोला है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को सदन में बोलते हुए साल 2012 में लोकसभा में पेश हुए एससी/एसटी आरक्षण विधेयक की याद दिलाई और कहा कि उस दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सदन की कार्रवाही के दौरान बेहद उत्तेजित हो गई थीं और उन्होंने कथिततौर पर सदन में तानाशाही दिखाते हुए एक सदस्य का कॉलर पकड़ने का प्रयास किया था।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार निशिकांत दुबे ने साल 2012 में लोकसभा में हुई कथित घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी सदन में कांग्रेस नेता वी नारायणसामी एससी/एसटी के लिए प्रमोशनल कोटा पर बिल पेश कर रहे थे और बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के तत्कालीन सांसद यशवीर सिंह ने बिल उनके हाथ से छीन लिया था और उसे फाड़ दिया था।

भाजपा सांसद दुबे ने कहा, "हम सभी गवाह रहे हैं कि इसी संसद में मैडम सोनिया गांधी जी सबसे पहले सांसद यशवीर सिंह का कॉलर पकड़ने आई थीं।''

उन्होंने कहा, "उस समय मैंने सोनिया गांधी जी से कहा था कि आप हमारी तानाशाह नहीं हैं, आप यहां की रानी नहीं हैं, सदन में अपनी बात मनवाने के लिए आप हिंसा का सहारा नहीं ले सकती हैं।"

इस टिप्पणी के साथ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे में मौजूदा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर कटाक्ष करते हुए कहा, "उस समय मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि अगर सदन में भाजपा के सांसद न होते तो समाजवादी पार्टी के सांसद यशवीर सिंह बच नहीं पाते। सोनिया जी, आपने और कांग्रेस ने सांसदों को मारने की कोशिश की थी।"

Web Title: "Sonia ji, you are not a dictator, you are not the queen here..." Nishikant Dubey said while remembering the 2012 Sadan incident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे