लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने कहा- रायबरेली की कोच फैक्ट्री निजी हाथों में देने से हजारों कामगारों की रोजी रोटी पर आ जाएगा संकट

By शीलेष शर्मा | Updated: July 2, 2019 16:36 IST

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्टरी का मामला उठाते हुए सोनिया ने सरकार को सचेत किया कि कंपनीकरण वह रास्ता है जो निजी क्षेत्रों के स्वामित्व के लिए दरवाजा खोलता है.

Open in App

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने आज मोदी सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों को कोड़ियों के दाम में निजी हाथों को सौंपने का ताना-बाना बुन रही है.  

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्टरी का मामला उठाते हुए सोनिया ने सरकार को सचेत किया कि कंपनीकरण वह रास्ता है जो निजी क्षेत्रों के स्वामित्व के लिए दरवाजा खोलता है. उन्हें जो सूचना मिली है उसके अनुसार सरकार ने रायबरेली की रेल कोच फैक्टरी को परीक्षण के लिए चुना है जिसका वह कंपनीकरण कर निजी क्षेत्रों को सौंपने की दिशा में बढ़ रही है. 

सोनिया ने इसे घातक कदम बताते हुए चिंता जताई कि इससे हजारों कामगारों और किसानों के सामने रोजी रोटी का संक़ट खड़ा हो जाएगा. यह उनके भविष्य के खतरे का संकेत है.  सोनिया ने सरकार को सचेत किया कि वह इस कदम को ना उठाये और रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्टरी को निजी हाथों में जाने से रोके. 

सोनिया ने हिन्दुस्तान एरोनेटिक लिमिटेड, बीएसएनएल, एमटीएनएल  के हालातों का भी जिक्र किया और कहा कि इन सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों की क्या स्थिति है,  किसी  से छिपी नहीं है. उनका सीधा आरोप था कि निजीकरण से करोड़ों की सम्पत्ति कोड़ियों के भाव निजी हाथों में चली जाएगी और लाखों लोग बेरोजगार हो जाएगे. सोनिया ने रेल बजट को आम बजट के साथ जोड़े जाने की भी कड़ी आलोचना की.  

गौरतलब है  कि 17वीं लोकसभा में सोनिया का यह पहला भाषण था जो उन्हें कल देना था लेकिन किन्हीं कारणवश वे कल इस मुद्दे  को नहीं उठा पार्इं और आज जब बोलने के लिए खड़ी हुई तो कांग्रेस सांसदों ने मेजे थपथपाकर पुरजोर स्वागत किया.

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलसोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह