सोनिया गांधी का नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना, कहा- समाज पर थोपे जा रहे झूठ और अवैज्ञानिक विचार

By भाषा | Updated: October 31, 2019 20:39 IST2019-10-31T20:39:10+5:302019-10-31T20:39:10+5:30

सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘आज हम देख रहे हैं असहिष्णुता बढ़ रही है, हिंसा बढ़ रही है। इतिहास को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है और समाज पर झूठ एवं अवैज्ञानिक विचार थोपे जा रहे हैं।’’

Sonia Gandhi Slams Modi Govt saying False and unscientific thoughts are being imposed | सोनिया गांधी का नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना, कहा- समाज पर थोपे जा रहे झूठ और अवैज्ञानिक विचार

सोनिया गांधी का नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना, कहा- समाज पर थोपे जा रहे झूठ और अवैज्ञानिक विचार

Highlightsकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा समय में समाज पर झूठ और अवैज्ञानिक विचार थोपे जा रहे हैं।सोनिया ने कहा कि यह सब हमारे देश की उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रितक बुनियादों के विपरीत है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा समय में समाज पर झूठ और अवैज्ञानिक विचार थोपे जा रहे हैं। वह ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ समारोह में बोल रही थीं।

इस बार का पुरस्कार पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को प्रदान किया गया। सोनिया ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय एकता इंदिरा जी का एक जुनून था। मौजूदा सरकार के उलट उन्होंने एकता का मतलब एकरूपता नहीं माना। उन्होंने देश की विविधता की पैरवी की। वह भारत की विभिन्न संस्कृतियों वाली विविधता को लेकर संवेदनशील थीं।

उन्होंने विविधताओं वाले विचारों को समाहित करने का काम किया।’’ उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ आज हम देख रहे हैं असहिष्णुता बढ़ रही है, हिंसा बढ़ रही है। इतिहास को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है और समाज पर झूठ एवं अवैज्ञानिक विचार थोपे जा रहे हैं।’’

सोनिया ने कहा कि यह सब हमारे देश की उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रितक बुनियादों के विपरीत है।

Web Title: Sonia Gandhi Slams Modi Govt saying False and unscientific thoughts are being imposed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे