महाराष्ट्र कांग्रेस को लेकर हैं चिंतित हैं सोनिया गांधी, कर सकती हैं कुछ बड़े बदलाव

By शीलेष शर्मा | Published: April 1, 2022 11:43 PM2022-04-01T23:43:24+5:302022-04-01T23:46:07+5:30

कांग्रेस में संकट अब महाराष्ट्र में भी नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र कांग्रेस में कई नेता नाराज चल रहे हैं। पार्टी के कुछ विधायकों के पत्र भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मिले हैं।

Sonia Gandhi is worried about Maharashtra Congress, can make some big changes | महाराष्ट्र कांग्रेस को लेकर हैं चिंतित हैं सोनिया गांधी, कर सकती हैं कुछ बड़े बदलाव

महाराष्ट्र कांग्रेस को लेकर हैं चिंतित हैं सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: महाराष्ट्रकांग्रेस नेताओं से पार्टी अध्यक्ष को मिले पत्रों का संज्ञान लेते हुए सोनिया गांधी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस और महा अघाड़ी सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों में फ़ेरबदल करने के विकल्पों पर विचार कर रहीं हैं लेकिन सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे पर वह कोई अंतिम फैसला पार्टी के विधायकों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से इसी सप्ताह होने वाली चर्चा के बाद लेंगी। 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इशारों ही इशारों में संकेत दिये कि पार्टी के विधायक कांग्रेस कोटे से बने मंत्रियों से खासे नाराज हैं क्योंकि यह मंत्री छोटे नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते आ रहे हैं जिसका सीधा असर संगठन पर पड़ रहा है। 

पार्टी के कुछ विधायकों के पत्र भी 10 जनपथ और राहुल गांधी को मिले हैं। इन खतों में भी चुनिंदा मंत्रियों और गार्जियन मंत्रियों की शिकायत की गयी है। पार्टी के पुराने नेता मसलन सतीश चतुर्वेदी, विलास मुत्तेमवार, अनीस अहमद इन मंत्रियों के कामकाज से नाखुश हो कर घर बैठ गये हैं। इनकी यह शिकायत भी है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके अनुभवों का उपयोग नहीं कर रहा है। 

उत्तर प्रदेश के चुनाव में सतीश चतुर्वेदी को ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पेश कर लाभ उठाया जा सकता था क्योंकि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं और बड़े ब्राह्मण समुदाय मे प्रभाव रखते हैं। सोनिया गांधी सीधे सीधे अब इन तथ्यों का संज्ञान लेकर महाराष्ट्र और विशेष रूप से विदर्भ में पार्टी को मज़बूत करने के इरादे से कुछ बड़े बदलाव की तैयारी में हैं। 

Web Title: Sonia Gandhi is worried about Maharashtra Congress, can make some big changes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे