लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी पुरस्कार: सोनिया गांधी ने प्रदूषण पर जताई चिंता, कहा- 'कांग्रेस ने की थी सीएनजी की शुरुआत'

By भाषा | Updated: November 19, 2019 20:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सरकार ने सीएनजी संचालित सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत की थी: सोनिया गांधीसोनिया ने इंदिरा गांधी को भी किया याद, कहा- 'उन्होंने देश के निर्माण में जो योगदान दिया उसे सभी जानते हैं'

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई और कहा कि इस समस्या का समाधान करने के लिए कांग्रेस सरकार ने सीएनजी संचालित सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत की थी।

इंदिरा गांधी पुरस्कार देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। शांति, निशस्त्रीकरण और विकास के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार इस बार सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट (सीएसई) को मिला है।

गांधी ने कहा, 'हम, जो दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहर के रूप में कुख्यात इस राजधानी में रहते हैं, जब सार्वजनिक परिवहन में संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) को लागू किया गया तो हवा की गुणवत्ता में आए अंतर को याद कर सकते हैं।' 

उन्होंने कहा, 'ये बदलाव सीएसई की ठोस विशेषज्ञता और उस समय की कांग्रेस सरकार की वजह से संभव हो सका।' सीएसई की तरफ से संस्थान की महानिदेशक सुनीता नारायणन ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा, 'वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध राजनीति व्यक्तित्तव थी लेकिन उनमें विभिन्न चीजों को लेकर दिलचस्पी थी। उन्होंने देश के निर्माण में जो योगदान दिया उसे सभी जानते हैं।'

टॅग्स :सोनिया गाँधीइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों