लाइव न्यूज़ :

बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:58 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 22 दिसंबर हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में मंगलवार को जमीन-जायदाद के बंटवारे के विवाद में एक युवक ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला करके अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

कुरारा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बांके बिहारी सिंह ने बताया, ‘‘कस्बे में आज करीब ग्यारह बजे युवक रामेंद्र उर्फ रामू (32) ने अपने पिता कृपाशंकर उर्फ मिठाईलाल (58) को फरसा (धारदार हथियार) से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।’’

उन्होंने बताया, "मृतक कृपाशंकर के चार बेटे हैं, जिनमे तीन बेटे काम धंधे में लगे हुए जबकि रामू कुछ काम नहीं करता था। आज सुबह बाप-बेटे के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ, इसी दौरान रामू ने अपने पिता पर हमला कर दिया।"

सिंह ने बताया, "हमला करने के बाद रामू ने प्रयुक्त हथियार (फरसा) लेकर खुद थाने में समर्पण किया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"

एसएचओ ने बताया, "शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां