लाइव न्यूज़ :

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कुछ खुश होंगे कुछ नाराज, लेकिन सभी को मानना पड़ेगा आदेशः अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 09:30 IST

एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी और 17 नवंबर तक फैसला आने की उम्मीद है

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी और 17 नवंबर तक फैसला आने की उम्मीद है।रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी को मानना पड़ेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी को मानना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की रोजाना सुनवाई हो रही है।

एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले की सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी और 17 नवंबर तक फैसला आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि उसी दिन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा, 'जब फैसला आएगा तो कुछ को पसंद होगा और कुछ को नहीं, लेकिन अंत में सभी को सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करना पड़ेगा।' ये बातें अमित शाह रांची में आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे।

इससे पहले झारखंड में इस वर्ष के अन्त में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ रहे राज्य के संथाल परगना से ‘जोहार जन आशीर्वाद यात्रा’ का शुभारंभ किया और इस अवसर पर आयोजित जनसभा में झारखंड के साथ सौतेले व्यवहार और यहां लगातार राजनीतिक अस्थिरता के लिए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जोरदार हमला बोला।

शाह ने कहा कि जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य का निर्माण किया वहीं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे पांच वर्षों के भीतर एक लाख, 45 हजार 345 करोड़ रूपये और अन्य संसाधन उपलब्ध कराके सजाया संवारा है।

शाह ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा संथाल से प्रारंभ हो रही है और यह राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों से गुजरेगी। उन्होंने संथाल परगना के लोगों से अपील की कि वह क्षेत्र की सभी 18 सीटें भाजपा की झोली में डालें।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों