लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया कंपनी के कर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या की, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 23, 2021 00:01 IST

Open in App

लखनऊ, 22 मई एक सोशल मीडिया कंपनी में काम करने वाले 28 वर्षीय कर्मचारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली तथा इस सिलसिले में शनिवार को इंदिरानगर थाने में मृतक के साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

लखनऊ पुलिस आयुक्तालय ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा ''इंदिरानगर थाना क्षेत्र के वैशाली एन्क्लेव निवासी पार्थ श्रीवास्तव ने 19 मई को पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता ने पुलिस को अपने बेटे की अप्राकृतिक मौत की सूचना दी थी। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।''

बयान के अनुसार ''शनिवार को पार्थ के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके बेटे को उसके (पार्थ के) सहयोगियों ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। शिकायत के आधार पर पार्थ के सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच की जा रही है।''

इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पार्थ श्रीवास्तव एक कंपनी में काम करते थे जो सरकार का सोशल मीडिया संभालती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत