लाइव न्यूज़ :

तो अयोध्या मामले पर फैसला 20 साल पहले आ सकता थाः कटारिया, हंगामा, विधायक ने कहा- मोदी जी ने करवाया है क्या?

By भाषा | Updated: November 29, 2019 15:56 IST

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया विधानसभा में भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारत के संविधान तथा मूल कर्तव्यों पर चर्चा में भाग ले रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भाजपा नेता कटारिया ने अयोध्या मामले का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देमैं सोचता हूं कि न्यायपालिका यह काम अगर आज कर सकती है तो यह बीस साल पहले क्यों नहीं कर सकती थी।विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने हस्तक्षेप करके सदस्यों को शांत करवाया।

राजस्थान विधानसभा में देश के संविधान पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि अगर नियमित सुनवाई हुई होती तो अयोध्या मंदिर मामले पर फैसला 20 साल पहले भी आ सकता था।

कटारिया विधानसभा में भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारत के संविधान तथा मूल कर्तव्यों पर चर्चा में भाग ले रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भाजपा नेता कटारिया ने अयोध्या मामले का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सोचता हूं कि न्यायपालिका यह काम अगर आज कर सकती है तो यह बीस साल पहले क्यों नहीं कर सकती थी।’’ निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए सवाल उठाया, ‘‘मोदी जी ने करवाया है क्या?’’ इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। सरकार की ओर से चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और प्रतिपक्ष की ओर से उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने भी बोलना शुरू कर दिया।

काफी देर हंगामा होता रहा। विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने हस्तक्षेप करके सदस्यों को शांत करवाया और सदस्यों को अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कटारिया की बात पर कुछ कहना चाहा लेकिन आसन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

लेकिन धारीवाल ने बोलना जारी रखा तो सदन ने उन्हें सख्त हिदायत दी कि वे संसदीय प्रक्रियाओं का पालन करें। वहीं कटारिया ने कहा कि अगर नियमित सुनवाई होती तो अयोध्या मामले में फैसला 20 साल पहले भी आ सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज विकास के जिस मुकाम पर है उसमें सभी सरकारों का योगदान रहा है, चाहे वह कांग्रेस की हो या भाजपा की। 

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादअयोध्यासुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउत्तर प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया