जापान में भारतीयों ने किया मोदी का जोरदार स्वागत, लगाए "भारत माता की जय" और "जय श्री राम" के नारे

By भाषा | Updated: June 27, 2019 20:53 IST2019-06-27T20:36:30+5:302019-06-27T20:53:49+5:30

मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज भारत में ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं है जहां जापान की परियोजनाओं या निवेश की छाप नहीं हो। इसी तरह भारत की प्रतिभा और श्रमबल ने जापान को मजबूत बनाने में योगदान दिया है।’’

Slogans of 'Vande Mataram', 'Jai Sri Ram' raised at community event at the Hyogo Prefecture Guest House, in Kobe after the conclusion of PM Narendra Modi's address. | जापान में भारतीयों ने किया मोदी का जोरदार स्वागत, लगाए "भारत माता की जय" और "जय श्री राम" के नारे

उन्होंने कहा, "अगले पांच साल में हमारा लक्ष्य भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।

Highlightsभारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, जापान के साथ संबंध होंगे गहरे: मोदीमोदी शुक्रवार से ओसाका में शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये यहां आये हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का लक्ष्य अगले पांच साल में 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का है और इस क्रम में ऐसे में भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे।

जापान में भारतीय समुदाय ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया और "भारत माता की जय" और "जय श्री राम" के नारे लगाए। मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज भारत में ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं है जहां जापान की परियोजनाओं या निवेश की छाप नहीं हो। इसी तरह भारत की प्रतिभा और श्रमबल ने जापान को मजबूत बनाने में योगदान दिया है।’’


मोदी शुक्रवार से ओसाका में शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये यहां आये हैं। उन्होंने कहा, "अगले पांच साल में हमारा लक्ष्य भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। सामाजिक क्षेत्र हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

हम बुनियादी ढांचा विकास विशेषकर डिजिटल आधारभूत संरचना पर भी ज्यादा ध्यान देंगे। " प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि दशकों से जापान भारत के विकास में भागीदार रहा है। जापान " नए भारत " के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

उन्होंने कहा कि दोनों ने कार बनाने के लिये आपस में सहयोग की शुरुआत की थी और अब दोनों मिल कर बुलेट ट्रेन बनाने जा रहे हैं। मोदी ने कहा, "हम जल्द ही चंद्रयान-दो लांच करने वाले हैं। साल 2022 तक हमारी योजना मानवसहित अंतरिक्ष यात्रा अभियान के तहत गगनयान छोड़ने की है।" 

Web Title: Slogans of 'Vande Mataram', 'Jai Sri Ram' raised at community event at the Hyogo Prefecture Guest House, in Kobe after the conclusion of PM Narendra Modi's address.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे