लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में वाहन गहरी खाई में गिरा, छह लोगों की मौत और एक घायल

By भाषा | Updated: March 31, 2019 19:27 IST

जम्मू-कश्मीर: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रात के करीब साढ़े बारह बजे दारहल क्षेत्र के उझान-ढंडकोट में हुई, जब सब्जी गाँव जा रहे एक निजी वाहन के चालक ने मोड़ पर गाड़ी को घुमाने के दौरान अपना नियंत्रण खो दिया।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रात के करीब साढ़े बारह बजे दारहल क्षेत्र के उझान-ढंडकोट में हुई, जब सब्जी गाँव जा रहे एक निजी वाहन के चालक ने मोड़ पर गाड़ी को घुमाने के दौरान अपना नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी तुरंत लोगों को बचाने में जुट गये और उन्होंने पुलिस दलों और डॉक्टरों और चिकित्सा सहायकों की टीम की मदद की। अधिकारी ने बताया कि चार लोगों को मृत पाया गया, जबकि तीन अन्य को गंभीर हालत में बचाया गया, जिनमें से दो ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान मोहम्मद हुसैन (60), उसकी पत्नी रेशम बाई (55), बेटे शौकत अली (30) और चचेरे भाई मोहम्मद बशीर (50), चालक मोहम्मद शबीर (35) और वाहन के मालिक मुनीर हुसैन (50) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल हुए परवेज अख्तर (30) को विशेष इलाज के लिए जम्मू रेफर किया गया है। अधिकारी ने बताया कि तड़के साढ़े तीन बजे तक राहत अभियान चला।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी