लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से छह नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 15:45 IST

Open in App

बीजापुर, 17 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षा बलों ने छह कथित नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र से चार नक्सलियों को तथा बेदरे थाना क्षेत्र से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जिला बल और डीआरजी के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल जब तर्रेम गांव के जंगल में था तब चार नक्सलियों-- मिलिशिया के डिप्टी कमांडर मिडियम चैतु (26), मिलिशिया के सदस्य उईका आयतू (21), तामू मंगु (25) और तामू जोगा (35) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि नक्सली सड़क में बम लगाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया। नक्सलियों के पास से एक टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार और अन्य औजार बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने बेदरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडेपल्ली गांव के जंगल से दो नक्सलियों नरंगो मज्जी (33) और बिच्छु वडडे (31) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ सड़क और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और एसटीएफ के संयुक्त दल ने जिले के पामेड़-तिपापुरम मार्ग से पांच किलोग्राम का बारूदी सुरंग बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि बम को नष्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत