लाइव न्यूज़ :

सीवान: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

By भाषा | Updated: February 24, 2021 01:59 IST

Open in App

सीवान, 23 फरवरी बिहार के सीवान जिले के हरिहरनाथ पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती के साथ तीन युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

हरिहरनाथ पुलिस चौकी प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की सारण जिला मुख्यालय छपरा में मेडिकल जांच कराए जाने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, युवती घरेलू विवाद के बाद नाराज होकर रविवार को अपने घर से निकल गई थी। रविवार की शाम साढ़े सात बजे एक ट्रेन से वह यहां उतरी तथा भटकते हुए सोनपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से के रोड के बगल में एक विद्यालय के समीप पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उक्त युवती की सहायता करने के नाम पर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

आरोप है कि दोनों उसे एक गांव में ले गए और वहां उसे एक कार में बिठाकर उक्त गांव स्थित एक घर में ले गए जहां से कार चालक सहित तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और रात्रि में लगभग साढ़े बारह बजे उसे स्टेशन लाकर छोड़ दिया।

घर वापस लौटी युवती ने अपने परिजनों के साथ सोमवार की देर शाम यहां पहुंचकर दुष्कर्म की घटना का बयान करते हुए बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत