लाइव न्यूज़ :

सीताराम येचुरी ने राहुल से कहा, साफ करें कि वह वाम दल से लड़ना चाहते हैं या भाजपा से

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 20, 2019 06:21 IST

 माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह भाजपा के साथ लड़ने के इच्छुक हैं

Open in App

 माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह भाजपा के साथ लड़ने के इच्छुक हैं या वाम दलों के साथ क्योंकि उन्हें लगता है कि वाम का गढ़ माने जाने वाले वायनाड से चुनाव लड़ने के कांग्रेस अध्यक्ष के फैसले से अलग संदेश गया है. येचुरी ने यह संकेत भी दिया कि राहुल का यह निर्णय चुनाव के बाद दोनों दलों के एक साथ आने से नहीं रोकेगा.

उन्होंने कहा, ''केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर लड़ाई कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ और वाम दल की अगुवाई वाली एलडीएफ के बीच है, चाहे उम्मीदवार राहुल अथवा कोई एक्सवाईजेड हो. हम आज कह रहे हैं कि भारत को बचाने के लिए हमें भाजपा को हराना आवश्यक है.'' उन्होंने कहा, ''अब राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं यह उन पर है.

राहुल अपनी मां और दादी से अलग, जिन्होंने कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ लड़ा था, केरल में वाम दल के खिलाफ लड़कर क्या संदेश देना चाहते हैं. उन्हें देश को बताना चाहिए कि वह भाजपा के खिलाफ लड़ाई के इच्छुक हैं या वाम दल के. उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए.''

इदिरा गांधी ने अक्तूबर 1978 में चिकमंगलूर से जबकि सोनिया गांधी ने 1999 में बेल्लारी से चुनाव लड़ा था और यह दोनों ही संसदीय क्षेत्र कर्नाटक में है. यह पूछे जाने पर कि माकपा प्रस्तावित धर्मनिरपेक्ष सरकार का हिस्सा होगा अथवा वह अपनी भूमिका बाहर से समर्थन तक ही सीमित रखेगी, माकपा महासचिव ने कहा कि इसका निर्णय चुनाव के बाद किया जाएगा.

टॅग्स :सीताराम येचुरीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी