Sirathu Seat 2022: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे, सिराथू सीट से पल्लवी पटेल 7337 वोट से जीतीं

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2022 09:55 PM2022-03-10T21:55:55+5:302022-03-10T22:06:52+5:30

Sirathu Seat 2022:केशव प्रसाद मौर्य को 98941 वोट मिला और पल्लवी पटेल को 106278 वोट मिला। 

Sirathu Seat 2022 UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya lost Pallavi Patel won Sirathu seat by 7337 votes | Sirathu Seat 2022: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे, सिराथू सीट से पल्लवी पटेल 7337 वोट से जीतीं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। 

Highlightsपल्लवी पटेल की बहन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (सोनेलाल) का भाजपा से गठबंधन से था।केशव मौर्य के खिलाफ सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर नामांकन दाखिल किया था।

Sirathu Seat 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी और अपना दल (कमेरावादी) की संयुक्त उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने 7337 मतों से हराया।

केशव प्रसाद मौर्य को 98941 वोट मिला और पल्लवी पटेल को 106278 वोट मिला। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन, अपना दल (कामेरावादी) से संबंध रखने वाली पल्लवी पटेल ने इस महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में केशव मौर्य के खिलाफ सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर नामांकन दाखिल किया था।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा किसिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फ़ैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ, एक एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूँ,जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ।

प्रदेश में भाजपा और अनुप्रिया की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि पल्लवी, अनुप्रिया और अमल पटेल लोकप्रिय कुर्मी नेता सोनेलाल पटेल की बेटियां हैं। परिवार में मतभेद पैदा होने के बाद मां कृष्णा पटेल और अनुप्रिया पटेल अलग हो गए और दोनों ने अपनी-अपनी पार्टियां बना लीं।

अनुप्रिया पटेल का अपना दल (सोनेलाल) भाजपा की सहयोगी है और वह नरेंद्र मोदी कैबिनेट में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हैं। वहीं, पल्लवी अपनी मां कृष्णा पटेल के साथ हैं, जिनका संगठन अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की सहयोगी है। मां कृष्णा पटेल फिलहाल अपना दल (कामेरावादी) की प्रमुख हैं।

Web Title: Sirathu Seat 2022 UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya lost Pallavi Patel won Sirathu seat by 7337 votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे