सिद्धू के निकट सहयोगी को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

By भाषा | Published: September 22, 2021 04:44 PM2021-09-22T16:44:59+5:302021-09-22T16:44:59+5:30

Sidhu's close aide appointed chairman of Amritsar Improvement Trust | सिद्धू के निकट सहयोगी को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

सिद्धू के निकट सहयोगी को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

अमृतसर, 22 सितंबर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के एक निकट सहयोगी को बुधवार को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी दिनेश बस्सी की जगह दमन उप्पल को नया अध्यक्ष बनाया गया।

सिद्धू की मौजूदगी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निगम पार्षद उप्पल को नियुक्ति पत्र दिया।

बस्सी ने उप्पल की नियुक्ति का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह पार्टी आलाकमान का निर्णय है।

बस्सी ने मीडिया से कहा कि बुधवार की सुबह उन्हें फोन पर सूचित किया गया कि उन्हें न्यास के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाएगा।

चन्नी, दोनों उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओ. पी. सोनी और राज्य कांग्रेस के प्रमुख सिद्धू ने बुधवार को यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sidhu's close aide appointed chairman of Amritsar Improvement Trust

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे