लाइव न्यूज़ :

सीधी बस हादसा: डीएम, एजीएम, प्रबंधक और जिला परिवहन अधिकारी निलंबित, चालक अरेस्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: February 18, 2021 15:07 IST

मध्य प्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में चालक सहित छह लोगों को वहां मौजूद 16 से 22 साल के पांच युवकों ने बचा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयह 32 सीट क्षमता वाली बस थी लेकिन इसमें 61 लोग सवार थे।नहर में छलांग लगाई और सात यात्रियों को नहर से बाहर निकाल लिया।नहर में तीन किलोमीटर से अधिक लंबी सुरंग भी है। वहां पर बहुत ही कम ऑक्सीजन रहती है।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी दुर्घटना के संबंध में निर्देश दिए कि दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाए, जो गलती करेगा वह दंड पाएगा।

चौहान ने मध्य प्रदेश रोड कॉरपोरेशन के मंडलीय प्रबंधक (डीएम) सहित चार अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। अब तक 51 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसमें एक 2 वर्ष की बालिका भी शरीक है, अभी 3 और लोगों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्हें हमने खोया खो दिया उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता। पर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के परिजनों को उनकी स्थिति के अनुसार सहायता दी जाएगी।

चौहान ने कहा, ‘‘सीधी बस दुर्घटना के सही कारण का तो जांच के बाद पता चलेगा पर आम जनता से जो फीडबैक (प्रतिपुष्टि) मिला है, उसके आधार पर छुहिया घाटी की रोड खराब होने तथा बार-बार जाम लगने के कारण बस को मार्ग बदलना पड़ा।

इसलिए मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) के डीएम, एजीएम तथा प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी होने तथा बस के निर्धारित मार्ग से दूसरे मार्ग में जाने का दोषी मानते हुए जिला परिवहन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। चौहान ने कहा, 'इन चारों अधिकारियों को मैं निलंबित कर रहा हूं।'

सीधी बस हादसे का चालक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना के एक दिन बाद वाहन चालक बलेन्दु विश्वकर्मा को बुधवार सुबह समीपवर्ती सतना जिले से पुलिस ने हिरासत में लिया। विश्वकर्मा को बाद में रामपुर नैकिन की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले चालक विश्वकर्मा ने दावा किया था कि हादसे से ठीक पहले उसने बस में एक आवाज सुनी थी और उसके बाद बस अचानक नहर में गिर गई। विश्वकर्मा ने कहा, ‘‘यह बस सीधी से मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे रवाना हुई थी और दुर्घटनास्थल पर करीब साढ़े सात बजे पहुंची। बस के सड़क से फिसलकर नहर में गिरने से ठीक पहले मैंने इस बस में एक आवाज भी सुनी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे नहीं पता कि बस के किस हिस्से से यह आवाज आ रही थी, लेकिन इसके बाद यह नहर में गिर गई।’’

जान बचाने वाले तीन लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘बचाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिवरानी लोनिया, लवकुश लोनिया तथा सतेन्द्र शर्मा को पांच-पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि इन तीनों ने अदम्य साहस दिखाकर लोगों की जान बचाई। चौहान ने राहत तथा बचाव कार्य में तत्परता के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की प्रशंसा की।

तीन लापता लोगों को ढूंढने के लिए चल रहे अभियान में शीघ्र ही शामिल होगी सेना

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दो दिन पहले हुए बस हादसे के बाद से लापता तीन लोगों को नहर के भीतर तीन किलोमीटर लंबी सुरंग में ढूंढने के लिए चल रहे अभियान में शीघ्र ही सेना शामिल होगी। सीधी के कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जबलपुर से सेना का एक दल इस बस हादसे में लापता तीन लोगों को खोजने के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को सहयोग करेगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम