लाइव न्यूज़ :

शुभेन्दु अधिकारी ने शाह, नड्डा से की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक शुभेन्दु अधिकारी ने चुनाव के बाद हिंसा समेत राज्य संबंधी विभिन्न मामलों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मंगलवार को मुलाकात की।

अधिकारी, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत पिछली सरकार में मंत्री थे, लेकिन वह राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए।

राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद अधिकारी ने पहली बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की।

शाह के कार्यालय ने गृह मंत्री और पश्चिम बंगाल के नेता की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ शुभेन्दु अधिकारी जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की।’’

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ने ट्वीट किया कि उन्होंने शाह के साथ राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और बंगाल के कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने कहा, ‘‘माननीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह बंगाल के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।’’

पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कड़े मुकाबले में मात दी थी।

इसके बाद, अधिकारी ने नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा की।

नड्डा के साथ बैठक के बाद अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात बहुत विकट हैं, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य में लगातार धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि भगवा दल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ा है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगा।

अधिकारी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

गौरतलब है कि मोदी और ममता के बीच चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण हुए नुकसान की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में अधिकारी की मौजूदगी से तृणमूल नेता नाराज हो गईं थी। इसके कुछ दिनों बाद ही अधिकारी भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी उस बैठक में देर से पहुंची थीं और चक्रवात से हुए नुकसान के संबंध में एक रिपोर्ट देकर वहां से चली गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट