लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में मारे गए पांच मजदूरों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी- ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: October 30, 2019 10:05 IST

पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार देर शाम को राज्य से बाहर के 5 मजदूरों की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकी हमले में एक अन्य मजदूर जख्मी है।बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कश्मीर में नृशंस हत्याओं से हम स्तब्ध और अत्यंत दुखी हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे गए मुर्शिदाबाद जिले के पांच श्रमिकों के परिवारों को सभी तरह की मदद दी जाएगी। बनर्जी ने इन हत्याओं को क्रूर बताया और घटना पर दुख व्यक्त किया। बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कश्मीर में नृशंस हत्याओं से हम स्तब्ध और अत्यंत दुखी हैं। मुर्शिदाबाद के पांच कामगारों ने अपनी जान गंवा दी। कोई भी सांत्वना मृतक के परिवारों के दुख को दूर नहीं कर सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुख की इस घड़ी में उनके परिवारों को सभी तरह की मदद दी जाएगी।’’ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले पांच मजदूर मारे गए। 

कश्मीर में आतंकवादियों ने कायराना हमले को दिया अंजाम

पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार देर शाम को राज्य से बाहर के 5 मजदूरों की हत्या कर दी। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकी हमले में एक अन्य मजदूर जख्मी है। आतंकियों ने इस कायराना हमले को उस दिन अंजाम दिया, जिस दिन यूरोपीय सांसदों का एक 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। इससे पहले दिन में आतंकियों ने केरिपुब के उस दल पर हमला किया था जो परीक्षा केंद्र के बाहर डयूटी पर था।

पुलिस के अनुसार, कुलगाम में पांच गैर कश्मीरी श्रमिकों के शव बरामद किए जाने के बाद इलाके में व्याप्क तलाशी अभियान छेड़ा गया और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में भिजवाया गया है। 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के बंटवारे के बाद यह पहली घटना है जिसमें आतंकियों ने इतनी संख्या में एकसाथ प्रवासी श्रमिकों को मार डाला हो। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरममता बनर्जीपश्चिम बंगालधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं