लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह की मुख्यमंत्री कमलनाथ को चेतावनी, बंद योजनाएं शुरू नहीं की तो सड़कों पर...

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 15, 2019 05:58 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, एक-एक कर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मेरे बच्चों के कल्याण की योजना बंद कर दी, इसलिए आज बाल दिवस के अवसर पर मैं फिर से मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि बेटा-बेटियों के कल्याण की योजनाओं को पुन: प्रारंभ कीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के बच्चों और बेटे-बेटियों के कल्याण की योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया है: शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने गुरुवार रोशनपुरा स्थित पंडित नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चेतावनी दी है कि हमारी सरकार द्वारा चलाई गई जनहित की जो योजनाओं बंद की गई है उन्हें फिर से शुरू नहीं किया तो हम सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने गुरुवार रोशनपुरा स्थित पंडित नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल दूर होने के कारण बेटियां पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो रही थीं, तो मैंने योजना बनाकर बेटियों और बाद में बेटों को भी साइकिल दी, लेकिन कमलनाथ सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया. उन्होंने कहा कि हमने सरकारी या प्राइवेट कालेज के 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने वाले बच्चों को लैपटाप देने का फैसला किया था, लेकिन कमलनाथ सरकार ने इस योजना को भी बंद कर दिया.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक कर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मेरे बच्चों के कल्याण की योजना बंद कर दी, इसलिए आज बाल दिवस के अवसर पर मैं फिर से मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि बेटा-बेटियों के कल्याण की योजनाओं को पुन: प्रारंभ कीजिए, यदि फिर योजनाओं को शुरू नहीं किया, तो सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चों और बेटे-बेटियों के कल्याण की योजनाओं को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया है. यदि कमलनाथ सरकार ने इन योजनाओं को पुन: प्रारम्भ नहीं किया, तो सड़कों पर हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित