लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर संजय राउत का बड़ा बयान, कल दोपहर तक हो जाएगा साफ कौन बनेगा सीएम

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 20, 2019 10:43 IST

महाराष्ट्र में गैर बीजेपी सरकार बनाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ी एनसीपी और कांग्रेस ने 10 सदस्यीय समन्वय समिति गठित करने पर सहमति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज बुधवार को दोनों पार्टियों के नेताओं की पहली बैठक होगी।12 नवंबर से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।

महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के गठबंधन वाली पहली सरकार बनती दिख रही है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बयान दिया है कि आपको कल दोपहर तक पता चल जाएगा कि महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी और कौन सीएम होगा। शरद पवार ने बयान दिया है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। संजय राउत ने कहा है कि आने वाले पांच से छह दिनों में हम एक मजबूत सरकार का गठन कर लेंगे। दिसंबर से पहले महाराष्ट्र में सरकार गठन कर ली जाएगी। 

हालांकि शिवसेना नेता संजय राउत ने पीएम मोदी और पवार के इस मुलाकात को सामान्य बताया है और किसी प्रकार की खिचड़ी पकने की बात से इनकार किया है। संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में अगली सरकार उनकी पार्टी की अगुवाई वाली होगी और सीएमपी राज्य के हित में रहेगा। उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी अगले 5 साल महाराष्ट्र में सरकार चलाएगी। 

राकांपा नेता शरद पवार ने भी पिछले हफ्ते शुक्रवार को विश्वास जताया था कि तीन दलों की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और विकासोन्मुखी शासन देगी। राकांपा ने यह भी कहा कि गठबंधन की अगुवाई शिवसेना करेगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में गैर बीजेपी सरकार बनाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ी एनसीपी और कांग्रेस ने 10 सदस्यीय समन्वय समिति गठित करने पर सहमति जताई है। इसमें दोनों पक्षों के पांच-पांच सदस्य शामिल होंगे। दिल्ली में आज बुधवार को दोनों पार्टियों के नेताओं की पहली बैठक होगी। पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने आज 'लोकमत' को बताया कि दोनों दल पहले न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) तैयार करेंगे। 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना और राकांपा को सरकार गठन की क्षमता साबित करने के लिए आमंत्रित किया था। इसमें विफल रहने के बाद 12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। विधानसभा निलंबित है, लेकिन छह महीने के भीतर यदि कोई भी पक्ष सरकार बनाने का दावा करता है, तो किसी भी समय इसे पुनर्जीवित किया जा सकता है।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह