राहुल गांधी से मिले शिवसेना सांसद संजय राउत, कहा-कुछ संदेह थे, दूर कर दिया, उद्धव ठाकरे सरकार से खुश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2021 15:58 IST2021-08-03T15:56:01+5:302021-08-03T15:58:15+5:30

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के काम पर संतोष जताया है।

​​​​​​​Shiv Sena MP Sanjay Raut meet Rahul Gandhi some doubts were cleared assured to visit Maharashtra | राहुल गांधी से मिले शिवसेना सांसद संजय राउत, कहा-कुछ संदेह थे, दूर कर दिया, उद्धव ठाकरे सरकार से खुश

राउत की पार्टी शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस का गठबंधन में महाराष्ट्र में सत्ता में है।

Highlightsबैठक में विपक्षी एकता पर जोर दिया गया। विपक्षी दलों के नेताओं की नाश्ते पर बुलाई गई बैठक में भी हिस्सा लिया।राउत ने कहा, ‘‘उन्होंने इसके बारे में जानकारी ली।’’

नई दिल्लीः शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे जल्द महाराष्ट्र दौरे पर आएंगे। राउत की पार्टी शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस का गठबंधन में महाराष्ट्र में सत्ता में है।

राउत ने नई दिल्ली में गांधी से मुलाकात की। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आयोजित विपक्षी दलों के नेताओं की नाश्ते पर बुलाई गई बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में विपक्षी एकता पर जोर दिया गया।

राउत ने कहा, ‘‘हमारे बीच कुछ समय से बैठक होने वाली थी। उन्हें (गांधी) कुछ संदेह थे जिन्हें अब दूर कर दिया गया है। उन्होंने जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा करने का आश्वासन दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पार्टी प्रमुख (उद्धव ठाकरे) को अगले आम चुनाव से पहले संभावित गठबंधन पर हुई चर्चा के बारे में जानकारी दूंगा।’’ राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि गांधी शिवसेना और इसके संस्थापक दिवंगत बाला साहेब ठाकरे के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। राउत ने कहा, ‘‘उन्होंने इसके बारे में जानकारी ली।’’

शिवसेना को निशाना बनाने के लिए भाजपा ले रही नए शामिल हुए सदस्यों का सहारा: राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय जनता पार्टी नए शामिल हुए लोगों की सहायता से शिवसेना को निशाना बनाना चाहती है। राउत का बयान ऐसे समय आया है जब भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुंबई के दादर स्थित ‘शिवसेना भवन’ (पार्टी मुख्यालय) को गिरा दिया जाएगा।

लाड पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में थे और 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने बाद में खेद व्यक्त कर अपने बयान को वापस ले लिया और कहा कि उनकी बात को मीडिया ने तोड़ मरोड़कर पेश किया। राउत ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र भाजपा हमें निशाना बनाने के लिए उनका सहारा ले रही है जो हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि अतीत में जिन्होंने शिवसेना से भिड़ने का प्रयास किया है, उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो गया है।”

राउत ने राहुल से मुलाकात की, बोले: कांग्रेस नेता ने उद्धव सरकार के काम पर संतोष जताया

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के काम पर संतोष जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "राहुल गांधी से आज मुलाकात की और महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य और राष्ट्रीय राजनीति पर व्यापक चर्चा की।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के काम को लेकर संतोष जताया।" राज्यसभा सदस्य ने कहा कि राहुल गांधी ने शिवसेना की प्रगति और कामकाज के बारे में जानने में बहुत दिलचस्पी दिखाई। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

Web Title: ​​​​​​​Shiv Sena MP Sanjay Raut meet Rahul Gandhi some doubts were cleared assured to visit Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे