लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सरकार पर सस्पेंस के बीच 'होटल पॉलिटिक्स' भी शुरू! शिवसेना के विधायकों की ओर से आये अलग-अलग बयान

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2019 14:32 IST

शिवसेना जहां मुख्यमंत्री पद को साझा करने पर जोर दे रही है वहीं बीजेपी ने इससे साफ इनकार कर दिया है। भाजपा और शिवसेना मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर उलझी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक गुलाबराव पाटिल ने कहा- अगले दो दिन सभी शिवसेना विधायक होटल में रहेंगेशिवसेना विधायक शंभुराजे देसाई ने हालांकि होटल में ठहराये जाने की बात से इनकार कियाउद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना के विधायकों की बैठक के बाद आये अलग-अलग बयान

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वह आज यानी गुरुवार को सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी। वहीं, शिवसेना के एक विधायक ने बताया है कि पार्टी के सभी विधायक अगले दो दिन होटल में गुजारेंगे।

शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ गुरुवार को बैठक के बाद विधायक गुलाबराव पाटिल ने सभी विधायकों के अगले दो दिन होटल में गुजारने की बात बताते हुए कहा कि जैसा पार्टी का निर्देश होगा वैसा सभी करेंगे। हालांकि, वहीं पार्टी के एक और विधायक शंभुराजे देसाई ने होटल में विधायकों के रूकने जैसी बातों से इनकार किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उद्धव ठाकरे के साथ बैठक के बाद गुलाबराव पाटिल ने कहा, 'हम (शिवसेना विधायक) अगले दो दिन होटल रंगशारदा में रहेंगे। उद्धव साहब जैसा कहेंगे, वही हम सब करेंगे।'

शिवसेना विधायकों की बैठक उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में उनके बांद्रा स्थित आवास 'मातोश्री' में हुई। पार्टी के सभी विधायकों की बैठक में विधायकों ने दोहराया कि 'पदों एवं जिम्मेदारियों की समान साझेदारी' के फार्मूले को लागू किया जाएगा जिसपर लोकसभा चुनावों से पहले सहमति बनी थी। 

पार्टी विधायक शंभुराजे देसाई ने बैठक समाप्त होने के बाद बताया, 'शिवसेना विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित कर सरकार गठन के संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए उद्धव ठाकरे को अधिकृत किया।' 

होटल में ठहराये जाने की बात से इनकार

शंभुराजे देसाई ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि शिवसेना विधायकों के पाला बदलने के डर की वजह से उन्हें दक्षिण मुंबई के एक होटल में ठहराया जाएगा। शिवसेना अपने उस रुख पर कायम है कि लोकसभा चुनावों से पहले इस साल फरवरी में, यह तय हुआ था कि बीजेपी और पार्टी के बीच पदों एवं जिम्मेदारियों को साझा किया जाएगा। 

शिवसेना जहां मुख्यमंत्री पद को साझा करने पर जोर दे रही है वहीं बीजेपी ने इससे साफ इनकार कर दिया है। भाजपा और शिवसेना मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर उलझी हुई हैं जिससे 24 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में गठबंधन को 161 सीट मिलने के बावजूद सरकार गठन को लेकर गतिरोध बना हुआ है। 

288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में भाजपा को 105 सीटें, शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी