लाइव न्यूज़ :

शिवसेना मुझसे डरी हुयी है, लेकिन उसके विरोध के बावजूद भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं: पूर्व मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:14 IST

राणे ने दावा किया, ‘‘ सब कुछ तय हो गया था, कैबिनेट दर्जा (जो उन्हें मिलने वाला था) भी तय हो गया था लेकिन उसने (शिवसेना ने) कहा कि यदि भाजपा मुझे शामिल करती है तो वह सरकार से बाहर आ जाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देराणे भाजपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा ने मुझे निमंत्रण दिया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शनिवार को कहा कि भाजपा उन्हें पार्टी में शामिल करने के लिए पूरी तरह तैयार थी लेकिन उसकी सहयोगी शिवसेना ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि फिर भी वह शीघ्र ही भाजपा में शामिल होने वाले हैं। शिवसेना के पूर्व नेता पुणे इंटरनेशनल लिटररी फेस्टिवल के एक सत्र में बोल रहे थे। वह बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये थे।राणे ने दावा किया, ‘‘ सब कुछ तय हो गया था, कैबिनेट दर्जा (जो उन्हें मिलने वाला था) भी तय हो गया था लेकिन उसने (शिवसेना ने) कहा कि यदि भाजपा मुझे शामिल करती है तो वह सरकार से बाहर आ जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा जान पड़ता है कि वह (शिवसेना) मुझसे डरी हुई है।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या भाजपा में उनके शामिल होने में शिवसेना ने अड़ंगा डाला था।राणे भाजपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा ने मुझे निमंत्रण दिया है। मैंने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और मैं उसमें शामिल होने जा रहा हूं।’’ उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे के निधन के बाद शिवसेना का ‘‘बाघ’’ ‘‘भेड़’’ बन गया है और उसके नेताओं में वैचारिक नैतिकता का अभाव है। राणे का 2005 में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से गहरा मतभेद हो गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव