लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने BJP से पूछा सवाल, अगर राफेल डील में चोरी नहीं तो JPC जांच से डर क्यों?

By स्वाति सिंह | Updated: January 3, 2019 17:48 IST

राफेल सौदा मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय की अंतरात्मा संतुष्ट हो चुकी है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष की चुनावी जरूरत संतुष्ट नहीं हुई है।

Open in App

भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने राफेल मामले की जांच के लिए बुधवार को लोकसभा में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग की और कहा कि यह पारदर्शी सरकार है इसलिए जेपीसी की जांच से डरना नहीं चाहिए।

सदन में राफेल विमान सौदा मुद्दे पर चर्चा के दौरान शिवसेना के अरविंद सावंत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाए और वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इसका खंडन किया, लेकिन अब भी संदेह बने हुए हैं।

उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को ऑफसेट अनुबंध नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक ऐसी निजी कंपनी को यह ठेका क्यों दिया गया जो सिर्फ कागजों पर थी? सावंत ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि किसके कहने पर यह अनुबंध दिया गया।

उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी सरकार हैं और अच्छी सरकार हैं तो फिर जेपीसी की जांच से डरना क्या? ये लोग (विपक्ष) जेपीसी की मांग कर रहे हैं तो जेपीसी बनाइए और दूध का दूध, पानी का पानी करिए।

तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने जेपीसी की मांग उठाते हुए कहा कि लोकसभा में सत्तापक्ष के पास 300 से अधिक सदस्य हैं, लेकिन राफेल पर बात रखने के लिए दूसरे सदन के व्यक्ति (जेटली) को लाया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में जवाब नहीं दे रहे हैं और ‘मेघनाथ’ की तरह जेटली के पीछे रहे हैं।

रॉय ने सवाल किया कि पहले 126 विमान खरीदने का फैसला हुआ था, लेकिन विमानों की संख्या 36 क्यों की गई? एचएएल को ऑफसेट कांट्रेक्ट क्यों नहीं दिया गया? बीजू जनता दल (बीजद) के कलिकेश नारायण सिंह देव ने कहा कि कतर ने यही विमान भारत की तुलना में कम कीमत में खरीदा है, इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि राफेल सौदे को लेकर जो संदेह है, उसे दूर किया जाना चाहिए। कोई नहीं चाहता कि यह सौदा रद्द हो।

देव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रक्षा सौदों से हमारे सेना का नुकसान होता है और राजनीतिक दलों का फायदा होता है।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के जयदेव गल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘मेक इन इंडिया’ की बात करते हैं, लेकिन राफेल विमान पूरी तरह से फ्रांस में बन रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले में सीधा जवाब देना चाहिए और मामले की जांच के लिए संयुक्त प्रवर समिति बननी चाहिए। माकपा के मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि राफेल से जुड़े नये सौदे में एक एक विमान की कीमत को 47 प्रतिशत बढ़ाया गया । इस मामले में उच्चतम न्यायालय में गलत हलफनामा दिया गया । इस मामले में जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए । राकांपा के धनंजय महादिक ने कहा कि इस सौदे को लेकर सरकार के सहयोगी शिवसेना ने भी संदह जाहिर किया है। पूरे देश में सौदे को लेकर संशय है । इन्हें दूर करने के लिये जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए ।

चर्चा के दौरान अन्नाद्रमुक के एक सदस्य सदन के अधिकारियों के लिये निर्धारित कुर्सी पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे, वहीं पार्टी के कुछ अन्य सदस्य कागज फाड़कर फेंकने लगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही करीब 15 मिनट के लिये स्थगित कर दी गई ।

पांच बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ने अन्नाद्रमुक के कई सदस्यों को पांच कामकाजी दिवस तक सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया । इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित कर दी गई ।

सरकार ने राफेल मामले में जेपीसी के गठन की मांग की खारिज

सरकार ने बुधवार को लोकसभा में राफेल विमान सौदा मामले की संयुक्त संसदीय समिति :जेपीसी: से जांच कराने की कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की मांग को खारिज कर दिया और कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद इसकी कोई जरूरत नहीं है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां