लाइव न्यूज़ :

सभी भारतीयों के लिए नायक हैं शेख मुजीबुर रहमान : मोदी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 11:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संस्थापक ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह सभी भारतीयों के लिए एक नायक हैं।

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान का जन्म 17 मार्च 1920 को हुआ था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के चैम्पियन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी जयंती पर दिल से नमन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह सभी भारतीयों के लिए नायक भी हैं। इस महीने ऐतिहासिक मुजीब वर्ष समारोहों के लिए बांग्लादेश की यात्रा करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’’

प्रधानमंत्री 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश की यात्रा करेंगे जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके आदर्श दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। भारत ऐतिहासिक मुजीब वर्ष में बांग्लादेश के साथ मिलकर उनकी विरासत का जश्न मनाने को लेकर गौरवान्वित है।’’

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से निमंत्रण मिलने के बाद मोदी की पड़ोसी देश की यात्रा को लेकर मंगलवार को घोषणा की।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की यह यात्रा पड़ोसी देश के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों- देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती कार्यक्रम, भारत-बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने से संबंधित हैं।''

मोदी इससे पहले 2015 में बांग्लादेश गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत