लाइव न्यूज़ :

शेहला राशिद ने अजीत डोभाल पर उठाए सवाल, कहा- मुठ्ठी भर बीजेपी कार्यकर्ताओं की बात कश्मीरियों की राय नहीं!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 8, 2019 12:49 IST

इससे पहले आर्टिकल 370 के विरोध में शेहला राशिद बुधवार (7 अगस्त) को दिल्ली के मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक विरोध मार्च किया था।

Open in App
ठळक मुद्देशेहला राशिद ने एनएसए अजीत डोभाल के कश्मीरियों से बातचीत के वीडियो पर सवाल उठाए हैं।शेहला ने कहा कि भारत सरकार डेमोक्रेटिक प्रॉसेस को हटाकर प्रोपेगैंडा को जगह दे रही है।'

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने एनएसए अजीत डोभाल के कश्मीरियों से बातचीत के वीडियो पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, 'अजीत डोभाल ने मुट्ठीभर बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और ऐसा दिखाया कि ये कश्मीरियों की आम राय है। ये शर्मनाक है कि कैसे भारत सरकार डेमोक्रेटिक प्रॉसेस को हटाकर प्रोपेगैंडा को जगह दे रही है।'

इससे पहले आर्टिकल 370 के विरोध में शेहला राशिद बुधवार (7 अगस्त) को दिल्ली के मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक विरोध मार्च किया था।

इसके साथ ही शेहला राशिद ने जम्मू-कश्मीर में कम्यूनिकेशन शुरू करने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जितने भी कम्यूनिकेशन चैनल बंद हैं। उन्हें जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इससे लोगों को बहुत सारे मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। राशिद ने कहा कि जितने ही कश्मीरी नेताओं को अरेस्ट किया है, उनको जल्द से जल्द ही रिहा किया जाए।

शेहला राशिद ने कहा कि कारगिल में गुरुवार को ज्वॉइंट एक्शन कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। उन्होंने आज विरोध प्रदर्शन बुलाया था। लेकिन सरकार ने कारगिल में भी कर्फ्यू लगा दिया और इंटरनेट बंद कर दिया।

कश्मीर में फिलहाल धारा 144 लागू है। कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है। हालात को देखते हुये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कश्मीर गये हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०अजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं