लाइव न्यूज़ :

संदीप दीक्षित के समर्थन में आए शशि थरूर, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की मांग की, जानें क्या कहा?

By भाषा | Updated: February 20, 2020 23:57 IST

अध्यक्ष पद पर चुनाव कराने की मांग के बीच संदीप दीक्षित के उस बयान से विवाद खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ नेता नए अध्यक्ष का चुनाव कराने से बच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंदीप दीक्षित के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश ने कहा, ‘‘सभी नेताओं को पार्टी के मंच पर अपनी बात रखनी चाहिए।’’दीक्षित के बयान के बारे में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, मैंने संदीप दीक्षित जी का बयान नहीं देखा है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव में विलंब को लेकर वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधने वाले पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के एक बयान का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना चाहिए ताकि पार्टी कैडर में ऊर्जा का नया संचार हो सके। हालांकि पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दीक्षित और बयानबाजी करने वाले अन्य नेता ज्ञान देने की बजाय अपने क्षेत्र में ध्यान दें और इस बारे में सोचें कि वे चुनावों में क्यों हारे। इस बीच, पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी एकमात्र दावेदार हैं और भविष्य में उनके जिम्मेदारी संभालने की प्रबल संभावना है।

अध्यक्ष पद पर चुनाव कराने की मांग के बीच संदीप दीक्षित के उस बयान से विवाद खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ नेता नए अध्यक्ष का चुनाव कराने से बच रहे हैं। दीक्षित का समर्थन करते हुए थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘ संदीप दीक्षित ने जो कहा है वह देश भर में पार्टी के दर्जनों नेता निजी तौर पर कह रहे हैं। इनमें से कई नेता पार्टी में जिम्मेदार पदों पर बैठे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सीडब्ल्यूसी से फिर आग्रह करता हूं कि कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने और मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए अध्यक्ष का चुनाव कराएं।’’ दीक्षित के बयान के बारे में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने संदीप दीक्षित जी का बयान नहीं देखा है, लेकिन मैं उन समेत सभी नेताओं से कहता हूं कि पहले वो यह देखें कि जब चुनाव लड़े तो कितने वोट आए और चुनाव क्यों हारे? इसमें मैं भी हूं। संदीप जी अगर ये सारी मेहनत अपने संसदीय क्षेत्र में लगा दें तो कांग्रेस जीत जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन नेताओं से कहना चाहता हूं कि पूरे देश को ज्ञान देने की बजाय अपने अपने क्षेत्र में अपने काम से फायदा उठाएं।’’ मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा, ‘‘कांग्रेस मुश्किल दौर से गुजर रही है और ऐसे में तत्काल राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। राहुल गांधी के अलावा अगर किसी दूसरे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी बिखर जाएगी।’’ निरुपम ने चुनाव की मांग का विरोध किया और कहा कि किसी पार्टी में नेतृत्व का चुनाव नहीं होता है तो फिर कांग्रेस में क्यों होना चाहिए।

संदीप दीक्षित के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश ने कहा, ‘‘सभी नेताओं को पार्टी के मंच पर अपनी बात रखनी चाहिए।’’ दरअसल, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा है कि इतने महीनों के बाद भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नया अध्यक्ष नहीं नियुक्त कर सके। इसका कारण यह है कि वह सब यह सोच कर डरते हैं कि बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे। पूर्व सांसद दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के पास नेताओं की कमी नहीं है। अब भी कांग्रेस में कम से कम 6- 8 नेता हैं जो अध्यक्ष बन कर पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कभी-कभार आप निष्क्रियता चाहते हैं, क्योंकि आप नहीं चाहते हैं कि कुछ हो।

टॅग्स :शशि थरूरभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया