डॉ विजय दर्डा की पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोले शशि थरूर- मीडिया ट्रायल से सूचना और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है

By मनाली रस्तोगी | Published: May 30, 2023 06:13 PM2023-05-30T18:13:22+5:302023-05-30T18:23:09+5:30

डॉक्टर विजय दर्डा की नई पुस्तक 'रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड' के विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर लोकमत समूह की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।

Shashi Tharoor said Lokmat is doing inbiased reporting | डॉ विजय दर्डा की पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोले शशि थरूर- मीडिया ट्रायल से सूचना और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है

डॉ विजय दर्डा की पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोले शशि थरूर- मीडिया ट्रायल से सूचना और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है

Highlightsकांग्रेस नेता शशि थरूर लोकमत समूह की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।उन्होंने कहा कि लोकमत निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहा है।थरूर ने कहा कि मीडिया ट्रायल से सूचना और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉक्टर विजय दर्डा की नई पुस्तक 'रिंगसाइड-अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियॉन्ड' का विमोचन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित 'कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' के स्पीकर हॉल में अपराह्न साढ़े चार बजे हुआ। यह पुस्तक डॉक्टर दर्डा के साप्ताहिक लेखों का संकलन है।

इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर लोकमत समूह की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि लोकमत निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहा है। मीडिया ट्रायल से सूचना और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है। थरूर ने ये भी कहा कि मीडिया वाचडॉग को ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। विमोचन कार्यक्रम के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के सलाहकार और लेखक डॉक्टर संजय बारू भी मौजूद हैं।

बताते चलें कि 'रिंगसाइड' में विज्ञान, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक विकास, खेल, कला, संस्कृति, विदेश नीति और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े शोधपूर्ण आलेख हैं। इसमें प्रख्यात व्यक्तित्वों के बारे में टिप्पणियां भी शामिल हैं जिन्होंने भारत और दुनिया में सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुस्तक विमोचन के दौरान मंच पर सभी मुख्य अतिथि समेत अन्य लोग भी मौजूद रहें। 

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित हुए। पुस्तक में पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक विकास, खेल, कला, संस्कृति, विदेश नीति और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की एक बौद्धिक यात्रा पर ले जाएगा। यह पुस्तक समकालीन राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं और घटनाक्रमों का प्रतिबिंब है।

Web Title: Shashi Tharoor said Lokmat is doing inbiased reporting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे