लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक बयान दिया है शरजील इमाम ने: अमित शाह

By भाषा | Updated: January 29, 2020 06:32 IST

उन्होंने सीएए के विरोध में शरजील इमाम के कथित भड़काऊ भाषण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अब शरजील का बयान देखिए। वह कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक बोले कि चिकन नेक को काट दो असम भारत से कट जाएगा... सात पुश्तें लग जाएगी असम भारत से ऐसे नहीं कटेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के बारे में कथित विवादास्पद बयान देने वाले शरजील इमाम के बारे में कहा है कि उसने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार से ज्यादा ‘‘खतरनाक बयान दिया है।’’ शाह ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी सीएए पर भ्रम फैला रही है, विरोध कर रही है, लोगों को दंगे के लिए उकसा रही है।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के बारे में कथित विवादास्पद बयान देने वाले शरजील इमाम के बारे में कहा है कि उसने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार से ज्यादा ‘‘खतरनाक बयान दिया है।’’ साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है।

शाह ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी सीएए पर भ्रम फैला रही है, विरोध कर रही है, लोगों को दंगे के लिए उकसा रही है।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ‘‘इस देश के मुसलमान भाइयों को (विपक्षी दल) उकसा रहे हैं कि आपकी नागरिकता चली जाएगी।’’ गृह मंत्री ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ राहुल बाबा बताएं कि आप कानून की कौन सी धारा पढ़ रहे हैं जिससे इस देश के मुसलमानों की नागरिकता जाएगी। यह भ्रम फैला रहे हैं और लोगों को डरा रहे हैं।’’

उन्होंने सीएए के विरोध में शरजील इमाम के कथित भड़काऊ भाषण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अब शरजील का बयान देखिए। वह कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक बोले कि चिकन नेक को काट दो असम भारत से कट जाएगा... सात पुश्तें लग जाएगी असम भारत से ऐसे नहीं कटेगा।’’

दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शन से जुड़े इमाम का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कथित तौर पर असम को भारत से अलग करने का बयान दे रहा है। इसके बाद उसके खिलाफ कई राज्यों की पुलिस ने मामले दर्ज किये और उसे मंगलवार को बिहार से गिरफ्तार किया गया।

शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कह रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी को पाकिस्तानी प्यारे हैं। उन्होंने, ‘‘ केजरीवाल जी हमें देशभक्ति ना सिखाओ। हमारा जीवन भारत माता की जयकारे के साथ शुरू हुआ और उसी के साथ समाप्त होगा। यह पाकिस्तानी नहीं है हमारे भाई-बंधु है जो उस समय की आपाधापी में यहां नहीं आ पाए थे। अब आ गए हैं, यह प्रताड़ित हैं, दुखी हैं। आप इनको नागरिकता देने से मना कर रहे हैं क्योंकि आपको वोट बैंक की राजनीति करनी है।’’

शाह ने कहा कि जेएनयू में ‘‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’’ के नारे लगे। उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘ क्या भारत माता के टुकड़े करने के नारे लगाने वालों को जेल में नहीं डाला जाना चाहिए।’’ गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ भारतीय चाहते थे कि जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था वहां एक भव्य मंदिर बनना चाहिए। श्रीराम का मंदिर अयोध्या में बने इसके लिए सारी व्यवस्था हो गई है। चार महीने के भीतर आसमान को छूने वाले भव्य मंदिर बनाने की शुरुआत हो जाएगी।’’ 

टॅग्स :अमित शाहकन्हैया कुमारराहुल गांधीनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया