राजद्रोह मामले में गिरफ्तार शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Published: February 7, 2020 06:15 AM2020-02-07T06:15:24+5:302020-02-07T06:15:24+5:30

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शोधकर्ता शरजील के वकील ने बताया कि उसे गुरुवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक के आवास पर पेश किया गया।

Sharjeel Imam arrested in sedition case sent to judicial custody for six days | राजद्रोह मामले में गिरफ्तार शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शरजील इमाम। (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली की एक अदालत ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किये गए शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इमाम को अलीगढ़ और यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिये 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली की एक अदालत ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किये गए शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शरजील के वकील ने यह जानकारी दी।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शोधकर्ता शरजील के वकील ने बताया कि उसे गुरुवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक के आवास पर पेश किया गया।

इमाम को अलीगढ़ और यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिये 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उसे अगले दिन दिल्ली लाया गया।

अदालत ने इससे पहले उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 

Web Title: Sharjeel Imam arrested in sedition case sent to judicial custody for six days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे