लाइव न्यूज़ :

शरद पवार और कांग्रेस के ग्रुप 23 नेताओं के बीच मुलाकात, हलचल तेज, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा मौजूद

By शीलेष शर्मा | Updated: July 8, 2021 20:17 IST

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बीते सप्ताह ग्रुप 23 के तमाम बड़े नेताओं ने 3 बैठकें की। इनमें गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा सहित दूसरे नेता मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देपवार के आवास पर हुई बैठकों में प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे। बैठकों में किन किन मुद्दों पर क्या चर्चा हुई इसका ब्योरा नहीं मिल सका है। कांग्रेस आलाकमान को मिली तो पार्टी नेताओं में हलचल शुरू हो गई।

नई दिल्लीः असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं के ग्रुप 23 के सदस्यों और एनसीपी प्रमुखशरद पवार के बीच चल रही राजनीतिक मंत्रणा से कांग्रेस में इस बात को लेकर हलचल तेज़ हो गयी।

आखिर पार्टी के असंतुष्ट नेता पवार के साथ किस योजना पर काम कर हैं। पार्टी सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बीते सप्ताह ग्रुप 23 के तमाम बड़े नेताओं ने 3 बैठकें की। इनमें गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा सहित दूसरे नेता मौजूद थे। पवार के आवास पर हुई बैठकों में प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे।

हालांकि इन बैठकों में किन किन मुद्दों पर क्या चर्चा हुई इसका ब्योरा नहीं मिल सका है। इन बैठकों के बाद प्रफुल्ल पटेल ने दो दिन पूर्व अपने आवास पर इन असंतुष्ट नेताओं को दोपहर के भोजन पर बुलाने की पूरी तैयारी की, लेकिन अंतिम समय पर दोपहर भोज की बैठक रद्द कर दी गई। यह जानकारी जब कांग्रेस आलाकमान को मिली तो पार्टी नेताओं में हलचल शुरू हो गई।

नतीजा कांग्रेस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ग्रुप 23 के नेताओं और पवार के बीच क्या पक रहा है जिसके लिये यह लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है। माना जा रहा है कि इन मुलाक़ातों को अंजाम देने में प्रफुल्ल पटेल और पी सी चाको की भूमिका है। हालांकि आज़ाद और आनंद शर्मा सीधे शरद पवार के संपर्क में बने हुए हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसशरद पवारगुलाम नबी आजादराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह