लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक है कि दिल्ली पुलिस को पंजाबियों को प्रताड़ित करने की अनुमति दी गई : नवजोत सिंह सिद्धू

By भाषा | Updated: April 11, 2021 22:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अप्रैल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित लक्खा सिधाना के चचेरे भाई गुरदीप सिंह की दिल्ली पुलिस द्वारा पिटाई किये जाने के आरोपों पर कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह शर्मनाक है कि पुलिस को पंजाबियों को प्रताड़ित करने की अनुमति दी गई।

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने भी गुरदीप की पुलिस द्वारा कथित तौर पर पिटाई किये जाने की निंदा की और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

सिधाना ने आरोप लगाया था कि उसके चचेरे भाई को दिल्ली पुलिस ने पटियाला से उठा लिया और फिर उसकी पिटाई की।

सिधाना ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके चचेरे भाई से उसका अता-पता बताने कहा था।

सिद्धू ने रविवार को ट्वीट में कहा, ‘‘शर्मनाक है कि दिल्ली पुलिस को हमारे क्षेत्र में पंजाबियों को प्रताड़ित करने की अनुमति दी गई। यह पंजाब सरकार के प्राधिकार का उल्लंघन है, किसकी मिलीभगत से ऐसा किया गया? ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) से सबक सीखना चाहिए, जिन्होंने बंगाल के क्षेत्राधिकार का उल्लंघन करने पर सीबीआई अधिकारियों को कैद कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत