लाइव न्यूज़ :

शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर के 250 बुनकरों को 10-10 हजार रुपये की कार्यशील पूंजी प्रदान की

By भाषा | Updated: August 23, 2021 00:04 IST

Open in App

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर जिले के 250 बुनकरों को कार्यशील पूंजी के रूप में रविवार को दस-दस हजार रूपये के चेक प्रदान किए। भागलपुर के रेशम भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शाहनवाज ने इन 250 बुनकरों को चेक सौंपे। रक्षाबंधन के दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने भागलपुर स्थित बिहार स्पन सिल्क मिल के निवर्तमान या सेवानिवृत्त 287 कर्मियों, आश्रितों को बकाया वेतन में से छह महीने के वेतन से संबंधित चेक प्रदान किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में शाहनवाज ने कहा कि वह बाकी बचे वेतन को भी दिलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि बिहार स्पन सिल्क मिल के कर्मचारियों को कुल 55 लाख 42 हजार 14 रुपये का चेक और भागलपुर के 250 बुनकरों के बीच 25 लाख की राशि का वितरण किया गया है। इस अवसर पर अपने पुराने संसदीय क्षेत्र में शाहनवाज ने बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा नाथनगर में प्रायोजित रेशम सूत कताई के एक और दरियापुर में दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत की। मंत्री ने कहा कि भागलुपर की खादी संस्थाओं को गत दो वर्षों में कार्य़शील पूंजी के रूप में दो करोड़ 66 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इसके अलावा 210 नए मॉडल का चरखा, 33 हथकरघा तथा 560 बुनकरों को कटिया चरखा निःशुल्क दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा के वरिष्ठ शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर बोला तीखा हमला, कहा- नेता विपक्ष के नेता के लायक भी नहीं

भारत“ऑपरेशन सिंदूर: संयुक्त भारत की प्रतिक्रिया” विषय पर संवाद का आयोजन, शाजिया इल्मी, शाहनवाज हुसैन समेत इन नेताओं ने कही अपनी बात

भारत“ऑपरेशन सिंदूर: संयुक्त भारत की प्रतिक्रिया” विषय पर संवाद का आयोजन, दिल्ली में वीर अब्दुल हमीद विचार मंच कर रहा मेजबानी

भारतमौलाना अरशद मदनी के बयान पर भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने किया पलटवार, कहा- पाकिस्तान का पानी ही नहीं, हवा भी रोका जाएगा

भारतडॉक्टर विजय दर्डा की नई किताब THE CHURN का विमोचन, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम