लाइव न्यूज़ :

CAA: दिल्ली के 'शाहीन बाग' की तर्ज पर जयपुर में भी धरना शुरू, मुस्लिम समाज के साथ कई संगठन हुए शामिल

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 2, 2020 02:22 IST

धरने को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है। धरने में शामिल महिलाओं की नाराजगी है कि देश में अर्थव्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है तो ऐसे में अर्थव्यवस्था सुधारने की बजाय केंद्र सरकार सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए-एनआरसी के विरोध में दिल्ली के ‘शाहीन बाग‘ की तर्ज पर जयपुर के गवर्नमेंट हाॅस्टल चैराहे के पास स्थित शहीद स्मारक पर भी अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है।जयपुर में धरने पर बैठी मुस्लिम समाज की महिलाएं रात तेज सर्दी मे भी धरने पर डटी रहीं। इस धरने को दो दर्जन से अधिक संगठनों ने समर्थन दिया है।

सीएए-एनआरसी के विरोध में दिल्ली के ‘शाहीन बाग‘ की तर्ज पर जयपुर के गवर्नमेंट हाॅस्टल चैराहे के पास स्थित शहीद स्मारक पर भी अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। धरने को ‘शाहीन बाग जयपुर‘ का नाम दिया गया है।

जयपुर में धरने पर बैठी मुस्लिम समाज की महिलाएं रात तेज सर्दी मे भी धरने पर डटी रहीं। इस धरने को दो दर्जन से अधिक संगठनों ने समर्थन दिया है। आज सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं पास के जिलों से धरने में शामिल होने पहुंचीं।

धरने को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है। धरने में शामिल महिलाओं की नाराजगी है कि देश में अर्थव्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है तो ऐसे में अर्थव्यवस्था सुधारने की बजाय केंद्र सरकार सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर काम कर रही है।

धरने का समर्थन कर रहे एक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार देश को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। जिस प्रकार से सीएए व एनआरसी को लागू करने की कवायद की जा रही है, उससे देश में भाईचारा बिगड़ रहा है। जब तक सरकार अपना निर्णय नहीं बदलती आंदोलन जारी रहेगा।

टॅग्स :राजस्थानकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया