लाइव न्यूज़ :

शाह, प्रसाद और ईरानी को निचले सदन में अगली कतार में बैठने का स्थान मिला, राहुल को मिली पुरानी सीट

By भाषा | Updated: July 31, 2019 20:48 IST

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अगली कतार की सीट मिली जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दूसरी कतार में उनकी पुरानी सीट मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुधवार को सीटों का आवंटन किया गया। इसमें अगली कतार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बगल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीट मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देअगली कतार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, नरेन्द्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा और अरविंद सावंत को सीटें मिली हैं।स्मृति ईरानी पहले राज्यसभा सदस्य थीं और पहली बार लोकसभा के लिये निर्वाचित हुई हैं। उन्हें अगली कतार में सीट दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य और पहली बार लोकसभा में निर्वाचित अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी को निचले सदन में अगली कतार में बैठने का स्थान मिला।

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अगली कतार की सीट मिली जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दूसरी कतार में उनकी पुरानी सीट मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुधवार को सीटों का आवंटन किया गया। इसमें अगली कतार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बगल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीट मिली है।

अगली कतार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, नरेन्द्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा और अरविंद सावंत को सीटें मिली हैं। विपक्षी दलों में अगली कतार में सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं वरिष्ठ सांसद मुलायम सिंह यादव, द्रमुक नेता टी आर बालू को स्थान दिया गया है।

स्मृति ईरानी पहले राज्यसभा सदस्य थीं और पहली बार लोकसभा के लिये निर्वाचित हुई हैं। उन्हें अगली कतार में सीट दी गई है। शाह और प्रसाद को भी अगली कतार में सीट दी गई है। राहुल गांधी को विपक्ष की पंक्ति में दूसरी कतार में उनकी पुरानी सीट आवंटित की गयी है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं