शाह, प्रसाद और ईरानी को निचले सदन में अगली कतार में बैठने का स्थान मिला, राहुल को मिली पुरानी सीट

By भाषा | Updated: July 31, 2019 20:48 IST2019-07-31T20:48:26+5:302019-07-31T20:48:26+5:30

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अगली कतार की सीट मिली जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दूसरी कतार में उनकी पुरानी सीट मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुधवार को सीटों का आवंटन किया गया। इसमें अगली कतार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बगल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीट मिली है।

Shah, Prasad and Irani got the seat to sit in the lower house in the lower house, Rahul got the old seat | शाह, प्रसाद और ईरानी को निचले सदन में अगली कतार में बैठने का स्थान मिला, राहुल को मिली पुरानी सीट

अगली कतार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बगल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीट मिली है।

Highlightsअगली कतार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, नरेन्द्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा और अरविंद सावंत को सीटें मिली हैं।स्मृति ईरानी पहले राज्यसभा सदस्य थीं और पहली बार लोकसभा के लिये निर्वाचित हुई हैं। उन्हें अगली कतार में सीट दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य और पहली बार लोकसभा में निर्वाचित अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी को निचले सदन में अगली कतार में बैठने का स्थान मिला।

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अगली कतार की सीट मिली जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दूसरी कतार में उनकी पुरानी सीट मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुधवार को सीटों का आवंटन किया गया। इसमें अगली कतार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बगल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीट मिली है।

अगली कतार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, नरेन्द्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा और अरविंद सावंत को सीटें मिली हैं। विपक्षी दलों में अगली कतार में सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं वरिष्ठ सांसद मुलायम सिंह यादव, द्रमुक नेता टी आर बालू को स्थान दिया गया है।

स्मृति ईरानी पहले राज्यसभा सदस्य थीं और पहली बार लोकसभा के लिये निर्वाचित हुई हैं। उन्हें अगली कतार में सीट दी गई है। शाह और प्रसाद को भी अगली कतार में सीट दी गई है। राहुल गांधी को विपक्ष की पंक्ति में दूसरी कतार में उनकी पुरानी सीट आवंटित की गयी है। 

Web Title: Shah, Prasad and Irani got the seat to sit in the lower house in the lower house, Rahul got the old seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे