लाइव न्यूज़ :

पहली बार बीएसएफ मुख्यालय पहुंचे शाह, BSF पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी सीमा की निगहबानी करता है, तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 13, 2019 19:57 IST

शाह यहां लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्पलेक्स में स्थित बल के मुख्यालय में करीब चार घंटे तक रुके। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री बनने के बाद बीएसएफ मुख्यालय का शाह का यह पहला दौरा है। बल पाकिस्तान से लगी 2290 किमी लंबी सीमा और बांग्लादेश से लगी 4096 किमी लंबी सीमा की निगहबानी करता है।

Open in App
ठळक मुद्देव्यस्तताओं के चलते हाल ही में एक दिसंबर को यहां बल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके थे।मंत्री को पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी सीमाओं पर बीएसएफ की तैनाती एवं संचालनों पर एक प्रस्तुति दी गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय का यहां दौरा किया और पाकिस्तान एवं बांग्लादेश से लगी सीमाओं पर बल की संचालन तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाह यहां लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्पलेक्स में स्थित बल के मुख्यालय में करीब चार घंटे तक रुके। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री बनने के बाद बीएसएफ मुख्यालय का शाह का यह पहला दौरा है। बल पाकिस्तान से लगी 2290 किमी लंबी सीमा और बांग्लादेश से लगी 4096 किमी लंबी सीमा की निगहबानी करता है।

शाह अपनी कुछ अन्य व्यस्तताओं के चलते हाल ही में एक दिसंबर को यहां बल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके थे। अधिकारियों ने बताया कि पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद गृह मंत्री को पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी सीमाओं पर बीएसएफ की तैनाती एवं संचालनों पर एक प्रस्तुति दी गई।

उन्होंने बताया कि मंत्री को सीमा पर लगाए गए स्मार्ट उपकरणों तथा घुसपैठ एवं तस्करी को रोकने के लिए पाकिस्तान से लगी सीमा पर रक्षा पंक्ति को सुदृढ़ करने के बारे में भी जानकारी दी गई। शाह ने अधिकारियों को सख्त निगरानी करने एवं दोनों सीमाओं को प्रभावी रूप से सुरक्षित करने के लिए स्मार्ट प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

मंत्री को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में नक्सल रोधी अभियानों में तथा देश भर में बल की तैनाती के बारे में भी जानकारी दी गई। बीएसएफ महानिदेशक वी के जोहरी के नेतृत्व में बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने गृह मंत्री से बातचीत की। गृह मंत्री ने पिछले महीने यहां सीआरपीएफ मुख्यालय का भी इसी तरह का एक दौरा किया था। ये बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आते हैं और इन्हें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के रूप में श्रेणीबद्ध किया गया है। 

टॅग्स :मोदी सरकारअमित शाहपाकिस्तानबांग्लादेशछत्तीसगढ़सीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों