लाइव न्यूज़ :

बच्ची का यौन उत्पीड़न : दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 23:05 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने पूर्वी दिल्ली में छह साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को यहां की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 187 पन्नों का आरोपपत्र अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हसन अंजार के समक्ष दाखिल किया गया, जिन्होंने मामले को 10 सितंबर को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने कहा, ‘‘मामला दर्ज होने के तीन हफ्ते के भीतर शुक्रवार को अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया। आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।’’ पुलिस के मुताबिक घटना 11 अगस्त की है। लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी और उसी दौरान 34 वर्षीय व्यक्ति ने उसे मिठाइयां देने का प्रलोभन दिया तथा घर के पास एक कमरे में उससे दुष्कर्म किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब