13 राज्यों में आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली में कब आएगा मानसून

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 4, 2018 09:52 AM2018-06-04T09:52:00+5:302018-06-04T10:06:17+5:30

Monsoon Alert Update, Highlights, News: एक ओर जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं वहीं दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है।

several died in karnataka flood monsoon alert news and updates | 13 राज्यों में आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली में कब आएगा मानसून

Monsoon Alert Update| Monsoon Highlights| Monsoon weather News in hindi

नई दिल्ली, 4 जून: एक ओर जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं वहीं दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। दरअसल, मानसून ने तय समय सीमा से पहले ही केरल में एंट्री मार दी है, जहां झमाझम बारिश हो रही है। उत्तर भारत में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।  

इस साल मानसून दिल्ली में 6 से 7 दिन पूर्व आ सकता है। 22 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक हो सकती है। वहीं, कहा जा रहा है कि 25 जून तक यह देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।


वहीं, कर्नाटक के कई इलाकों में 7 सेमी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हैं। नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। यहां बाढ़ के हालत बने हुए हैं। कर्नाटक में बारिश से पिछले 24 घंटों में हुई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सोमवार को मध्यप्रदेश, प. बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र , गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 

इस साल भारत का मौसम विभाग दावा कर चुका है कि देश में मानसून लंबी अवधि का औसत 97 फीसदी रहेगा जो इस मौसम के लिए सामान्य होगा। मानसून में कमी रहने की 'बहुत कम संभावना' है। जबकि, स्काईमेंट ने मानसून बताया था कि चार महीने के मानसून के दौरान देश में करीब 87 फीसद बारिश होगी। हालांकि, भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर के प्रमुख हिस्सों में इस मौसम में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई थी और इस बार बारिश की शुरुआत भी समय पर होना बताया था।

English summary :
Monsoon Alert Update: The effect of intense heat in North India remains. The Meteorological Department has forecast that in 13 districts of Uttar Pradesh few places to be splattered with dust storms and thunderstorms.


Web Title: several died in karnataka flood monsoon alert news and updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे