लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और आगरा में सड़क हादसों में सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:27 IST

Open in App

सोनभद्र (उप्र) सात मई उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे ट्रक और हाइवा (छोटे ट्रक) की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई औरे तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि आगरा में एक अन्य सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी ।

पिपरी के पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार लगभग तीन बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रिहंद बांध के वनदेवी मंदिर के पास अनपरा की ओर से कोयला लेकर आ रही ट्रक के विपरीत दिशा से आ रही हाइवा से आमने सामने भीषण टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक गहरी खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। चार मृतकों में से तीन की शिनाख्त हो गई है। एक व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सीओ ने बताया कि हादसे में शिवर्ती देवी (50) पत्नी लालजी निवासी बेलवादह, राहुल कुमार (21) पुत्र सतीश चंद्र निवासी नगला ढक्कन जिला एटा, दिनेश कुमार (25) पुत्र ईश्वर निवासी बैरपान की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। वहीं हादसे में घायल आदेश यादव (25) निवासी बैरपान, बंगाली गुप्ता (55) व राजकुमार दोनों निवासी बेलवादह को हिंडाल्को, रेणुकूट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर जाम लगा रहा।

एक अन्य घटनाक्रम में प्रदेश के आगरा में एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आ रहे परिजनों की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में जा घुसी जिससे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी ।

पुलिस ने बताया कि आगरा के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो बजे कानपुर से आगरा की तरफ आ रही कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान श्याम, सनी अवस्थी और विकास सैनी के रूप में की गयी है । तीनों कानपुर देहात जिले के रहने वाले हैं ।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत