लाइव न्यूज़ :

झारखंड में Covid-19 के कुल मामले 24, रांची का हिंदपीढ़ी बना कोरोना 'हॉटस्पॉट'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2020 15:13 IST

झारखंड के तीन जिलों से 24 घंटे में कोरोना वायरस के सात और मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 24 हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 के सात नये मामले राज्य के तीन जिलों रांची, बोकारो और गिरिडीह जिलों से आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में कोरोना पीड़ितों की संख्या 24 पर पहुंच गई है।कोविड-19 के सात नये मामले राज्य के तीन जिलों रांची, बोकारो और गिरिडीह जिलों से आए हैं।

रांची: झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसतरह राज्य में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। सोमवार को भी देर शाम रिम्स में हुई जांच में पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसतरह झारखंड में कोरोना पीड़ितों की संख्या 24 पर पहुंच गई है। कोरोना के हॉटस्पॉट बनते जा रहे रांची के हिंदपीढ़ी में तीन तथा बोकारो में एक नए मरीज मिले हैं। इसी तरह, गिरिडीह में भी एक नया मरीज मिला है। स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। रांची में एक की मौत के बाद संख्या अब 12 पर पहुंच गई। जबकि बोकारो में संख्या 9 हुई। साथ ही गिरिडीह में यह पहला पॉजिटिव मामला है।

बताया जाता है कि रिम्स में सोमवार देर शाम 178 की रिपोर्ट में इन 5 मामलों की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि 5 नए मरीजों में से तीन रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं और तीनों 35 से 45 वर्ष आयुवर्ग के हैं। बताया जाता है कि इसमें 35 वर्षीय युवक हिंदपीढ़ी के उस मरीज के संपर्क में आया था, जिसकी मौत तीन दिन पूर्व हो गई थी। वहीं, गिरिडीह की 55 वर्षीय महिला में संक्रमण पाया गया। यह उस मरीज की मां है, जिसका इलाज कोडरमा में चल रहा है। जबकि बोकारो का 27 वर्षीय नया मरीज गोमिया स्थित साड़म का निवासी है। जहां पहले ही कई मरीज मिल चुके हैं तथा जिनमें एक की मौत भी हो गई है।

यहां 22 मरीजों में संक्रमण बरकार है और अभी एक भी मरीज संक्रमण से मुक्त नहीं हुआ है। वहीं, झारखंड के लिए राहत की बात यह है कि जो भी नए मरीज मिले हैं वे उन जगहों से ही मिले हैं, जहां कोरोना के मरीज पहले से मिल चुके हैं। ऐसे चार स्पॉट के अलावा नई जगहों पर कोरोना का संक्रमण अभी नहीं मिला है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी