लाइव न्यूज़ :

इतिहास में सात जुलाई: माही का जन्मदिन, सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर भाइयों ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी

By भाषा | Updated: July 7, 2019 07:16 IST

सात जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में सिनेमा का प्रवेश। मुंबई के वाटसन होटल में ल्यूमिर बंधुओं ने फिल्मों का पहली बार प्रदर्शन किया। जोन ऑफ आर्क को उनकी मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया। अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।

झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में आज के दिन यानी सात जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है।

उनकी सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सात जुलाई का एक खास महत्व है। दरअसल 1896 में इसी दिन फ़्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर भाइयों ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी। इन दोनों ने इस दिन बम्बई के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था।

इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट की कीमत तब एक रूपये रखी गई थी और उस समय के अखबारों ने इसे सदी का चमत्कार बताया था। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार प्रोत्साहन मिला, जिससे प्रभावित होकर जल्द ही कलकत्ता (अब कोलकाता) और मद्रास (अब चेन्नई) में भी फिल्मों का प्रदर्शन होने लगा और भारतीय फिल्म निर्माण का रास्ता खुला।

इसके अलावा इतिहास में सात जुलाई के दिन हुई अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1456: जोन ऑफ आर्क को उनकी मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया।

1656: सिखों के आठवें गुरु हर किशन का जन्म।

1758: आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन।

1896: भारत में सिनेमा का प्रवेश। मुंबई के वाटसन होटल में ल्यूमिर बंधुओं ने फिल्मों का पहली बार प्रदर्शन किया।

1912: अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।

1928: स्लाइस्ड ब्रेड की पहली बार बिक्री हुई। इसे मशीन से काट कर तैयार किया गया।

1930: ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन।

1948: बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए दामोदर घाटी निगम की स्थापना।

1978: सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया।

1985: महज 17 साल की उम्र में बोरिस बेकर ने विम्बलडन जीता।

1981: क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का जन्म।

1999: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुये शहीद हो गए। 

टॅग्स :हिस्ट्रीमुंबईअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां