लाइव न्यूज़ :

कोविड मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए रात के समय भी वरिष्ठ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी: सरमा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार तड़के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के बाद कहा कि कोविड-19 मरीजों को 24 घंटे उच्च स्तरीय उपचार सुविधा सुनिश्चित करने के लिए असुविधाजनक समय के दौरान भी वरिष्ठ डॉक्टरों को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने आपातकालीन वार्ड में रात के समय कोविड-19 मरीजों को मिलने वाले उपचार का स्वयं जायजा लेने के लिये तड़के करीब 2:30 बजे अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

सरमा ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के सभी अस्पतालों में रात के समय भी बेहतर आपातकालीन उपचार सुविधा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कोविड-19 मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही आपातकालीन उपचार सुविधाओं को लेकर संतोष जताया।

उन्होंने 24 घंटे सेवा देने के लिए डॉक्टरों, नर्सिंग कर्मिर्यों समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने जीएमसीएच परिसर में स्थापित ऑक्सीजन संयंत्र का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा, '' सरुसजई में कोविड-19 अस्पताल एवं बुनियादी ढांचे का विकास करने का कार्य तेजी पर है और इसमें 300 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे