लाइव न्यूज़ :

मैंने पैसे देकर वैक्सीन लगवाई तो सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो क्यों? वरिष्ठ नागरिक की केरल हाईकोर्ट में याचिका

By विशाल कुमार | Updated: October 10, 2021 10:38 IST

कोट्टयम के आरटीआई कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक पीटर मायलीपराम्बिक ने केरल हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल कर कहा है कि उनके निजी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.

Open in App
ठळक मुद्देवैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.पैसे देकर वैक्सीन लगवाने वाले के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने का सरकार को कोई अधिकार नहीं है.जस्टिस बीपी सुरेश कुमार ने केंद्र सरकार को दो हफ्ते में याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

बेंगलुरु: एक वरिष्ठ नागरिक ने केरल हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल कर अपने कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटवाने की मांग की है.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, कोट्टयम के आरटीआई कार्यकर्ता पीटर मायलीपराम्बिक ने कहा है कि उनके निजी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.

याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने कोट्टयम के एक निजी अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन की एक खुराक के लिए 750 रुपये दिए हैं. उन्हें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि वैक्सीन की मुफ्त खुराक उपलब्ध नहीं थी.

उन्होंने कहा कि पैसे देकर वैक्सीन लगवाने वाले के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने का सरकार को कोई अधिकार नहीं है.

उन्होंने अमेरिका, इंडोनेशिया, इजरायल, कुवैत, फ्रांस और जर्मनी के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी किए कि किसी में भी वहां की सरकार के मुखिया की तस्वीर नहीं है.

उन्होंने यह भी कहा कि सर्टिफिकेट पर उनका नाम, निजी जानकारियां और मेडिकल रिकॉर्ड हैं और इसलिए यह उनका निजी स्थान है जिस पर सरकार को दखल का कोई अधिकार नहीं है.

जस्टिस बीपी सुरेश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को दो हफ्ते में याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकेरलहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों