लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के हालात बेहतर हुए: मनोज सिन्हा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:20 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि गत सालों की तुलना में केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा के हालात में सुधार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार पंचायत सदस्यों को सुरक्षा देने को लेकर प्रतिबद्ध है और उन्हें उनका कर्तव्य करने में हर संभव मदद कर रही है। सिन्हा ने यह टिप्पणी ‘पंचायती राज संस्थानों के सशक्तिकरण के लिए संसदीय पहुंच’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में की जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद संवाददाता सम्मेलन में सिन्हा ने कहा, ‘‘गत सालों की तुलना में सुरक्षा के हालात में सुधार आया है....पिछले साल के मुकाबले इस साल पंचायत नेताओं की हत्या की घटनाएं कम हुई हैं।’’ उन्होंने पंचायत सदस्यों को आश्वस्त किया कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और कहा कि इस दिशा में पहले ही कदम उठाए गए हैं। अपने भाषण में सिन्हा ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को पेश आ रही समस्याओं की उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा समस्या आम है। हम उपलब्ध सभी उपायों की मदद से सुरक्षित महौल मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आपकों आश्वस्त करता हूं कि आपके निवास, सुरक्षा और अन्य जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा। हम वह हर कदम उठाएंगे जिससे पंचायती राज मजबूत हो और यह मेरा कर्तव्य है।’’ कार्यक्रम में इससे पहले बोलते हुए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने पंचायत सदस्यों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि जमीन पर काम करने के लिए राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराना अति महत्वपूर्ण है। अब्दुल्ला ने अपने भाषण में कहा, ‘‘सबसे अहम चीज जिसपर हमें गौर करना है, वह है इन पंचायत सदस्यों की सुरक्षा क्योंकि वे सबसे पहले शिकार (आतंकवादियों के) होते हैं। नेता निशाने पर रहेंगे, हम वैसे भी निशाने पर हैं। जो भी देश के साथ खड़ा होगा उसे इन खतरों का सामना करना होगा।’’ सिन्हा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था जम्मू-कश्मीर के लिए नया है और यह बेहतर करने की कोशिश है लेकिन एक साल में सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos