लाइव न्यूज़ :

सुकमा में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया, कुछ भागे, पांच हथियार बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 20:45 IST

दल ने सुबह जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में एक नक्सली को तथा शाम को बुरकापाल थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बुरकापाल थाना क्षेत्र में एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदल जब क्षेत्र के मिनपा गांव के जंगल में था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को तीन नक्सलियों को मार गिराया। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में पुलिस दल ने अलग-अलग मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया।

दल ने सुबह जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में एक नक्सली को तथा शाम को बुरकापाल थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बुरकापाल थाना क्षेत्र में एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

दल जब क्षेत्र के मिनपा गांव के जंगल में था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। अधिकारियों ने बताया जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां वर्दीधारी दो नक्सलियों के शव और पांच हथियार बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले आज सुबह सुरक्षाबलों ने फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुलेर गांव के जंगल में मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। उन्होंने बताया कि डीआरजी के दल ने जिस नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया, उसकी पहचान पीएलजीए के प्लाटून नंबर 30 के सदस्य केसा के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक वायरलेस सेट बरामद किया है।

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़बस्तर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव