लाइव न्यूज़ :

धारा 370: सरकार का निर्देश, भड़काऊ संदेश रोकें सोशल मीडिया कंपनियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 10, 2019 08:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार से कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बहाल होने जा रही है,अधिकारी ने कहा कि समीक्षा में कुछ खास एकाउंट से जारी दुष्प्रचार के मद्देनजर ये निर्देश दिए गए.

केंद्र सरकार ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 'धारा 370' निष्प्रभावी किए जाने के बाद से पाकिस्तान और पाक समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर जारी दुष्प्रचार अभियान को तुरंत बंद करवाएं. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि समीक्षा में कुछ खास एकाउंट से जारी दुष्प्रचार के मद्देनजर ये निर्देश दिए गए.

सूत्रों के मुताबिक मुख्यत: ये एकाउंट पाकिस्तान और मध्य-पूर्व से चलाए जा रहे हैं. इसमें 'धारा 370' को निष्प्रभावी करने को भारत की हठधर्मिता करार देते हुए लोगों को उकसाया जा रहा है. चूंकि, शनिवार से कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बहाल होने जा रही है, ऐसे में सरकार की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ये संदेश घाटी में तनाव बढ़ा सकते हैं.

मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को कई फॉरवर्ड किए जानेवाले संदेहास्पद संदेशों की समीक्षा कर ब्लॉक करने को कहा है. अगर कंपनियों कदम नहीं उठाएंगी, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं